*विषय :-इंडो-नेपाल काउंटर पार्ट समन्वय बैठक के सन्दर्भ में |*
RN भारत समाचार न्यूज़ चैनल से सूरज वर्मा की रिपोर्ट
62वीं वाहिनीं स.सी.ब., भिनगा तथा नेपाल से श्री गोपाल प्रसाद श्रेष्ठ, पुलिस अधीक्षक 29वीं वाहिनी APF, डांग के मध्य एस.एस.बी. सीमा चौकी सोनपथरी में समन्वय बैठक का आयोजन किया गया |
इस समन्वय बैठक के दौरान सशस्त्र सीमा बल एवं नेपाल APF दोनों पक्षों के मध्य निम्न लिखित बिन्दुओं पर चर्चा एवं आपसी सहमति बनी | जिसका विवरण इस प्रकार है |
*सीमा स्तंभ एवं संयुक्त गश्त**
1. सीमा स्तंभ की सुरक्षा |
2.सीमा स्तंभों का रख रखाव |
3.ख़राब स्तंभों का मरम्मत तथा संयुक्त गश्त |
4.सीमा अवैध गतिविधयों पर नियंत्रण एवं नेपाली नागरिको का सरल एवं सुरक्षित प्रचालन |
*तस्करी* :-
1.अवैध नशीले पदार्थों की तस्करी पर नियंत्रण |
2.जंगली -जीव जंतुओं की सुरक्षा एवं अवैध तस्करी पर नियंत्रण |
3.नकली मुद्रा आवागमन पर रोक |
4.अवैध हथियारों की तस्करी पर नियंत्रण |
5.मानव तस्करी
**संदिग्ध व्यक्तियों पर निगरानी |
स्वच्छता अभियान**
(i ) सीमावर्ती क्षेत्रों में संयुक्त स्वच्छता अभियान |
**_सशस्त्र सीमा बल एवं APF के बीच आपसी ताल मेल /सामंजस्य_*
1.सम्बंधित सुचना का आदान प्रदान |*
2.मैत्रीखेल के आयोजन का प्रस्ताव से सम्बंधित पत्राचार आदि |
इस दौरान नेपाल की तरफ से श्री राविन महार्जन, 29वीं वाहिनी APF डांग, उप निरीक्षक तुला राम कौर, मुख्य आरक्षी खगेन्द्र बहादुर साही, आरक्षी रत्ना बहादुर रावत और एस.एस.बी. की तरफ से ‘ऍफ़’ समवाय प्रभारी निरीक्षक एम् .बी. गुरुंग, उप निरीक्षक विकास, उप निरीक्षक विश्व दत्त कश्यप सहायक उप निरीक्षक हेम राज के साथ अन्य जवान उपस्थित रहे
