*मास मोबिलाइजेशन फार मिशन लाइफ कार्यक्रम के तहत साइकिल रैली का आयोजन |*
62वीं वाहिनी स.सी.ब.,भिनगा द्वारा 05 जून 2023 को विश्व पर्यावरण दिवस 2023 के उपलक्ष्य में मास मोबिलाइजेशन फार मिशन लाइफ कार्यक्रम के तहत जागरूकता के प्रसार हेतु साइकिल रैली का आयोजन किया गया |
इस दौरान 62वीं वाहिनी स.सी.ब., भिनगा से ईटौरिया चौराहा तक 10 किलोमीटर तक साइकिल रैली निकाल कर जन मानस को पर्यावरण सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया | इस दौरान लोंगो को बताया गया कि यह मास मोबिलाइजेशन फार मिशन लाइफ कार्यक्रम आगामी 05 जून 2023 को मनाये जाने वाले विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में जागरूकता का प्रसार करने के लिए आयोजित किया गया है | जिसका मुख्य उद्देश्य पर्यावरण को प्रदूषित होने से बचाना, प्रकृति एवं प्राकृतिक संसाधनों का संरक्षण, कचरे का रीसाइक्लिंग कर फिर से उपयोग करने एवं लोंगो को अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने एवं वन की सुरक्षा आदि के बारे में जागरूक करना है | वन ही हमारे अच्छे पर्यावरण को स्वास्थ्य एवं सुरक्षित रखने में अहम् योगदान देते है | इसलिए ज्यादा से ज्यादा पौधारोपण करें और पर्यावरण को प्रदूषित होने से बचाएं |
दिनांक 03.06.23 को समय 1000 बजे के दौरान महिला बल कार्मिको के द्वारा वाहिनी मुख्यालय भिनगा से भिनगा बाजार तक साइकिल रैली का आयोजन कर लोंगो को पर्यावरण की सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया |
इस कार्यक्रम के दौरान श्री संदीप कुमार जेटली द्वितीय कमान अधिकारी, श्री सोनू कुमार उप कमान्डेंट, श्री पंचानन महाजन सहायक कमान्डेंट एवं अन्य जवान ग्रामीणों के बीच साइकिल रैली में प्रतिभाग किये |
