*सीमा चौकी भरथा ने स्कूल के छात्रों को कराया भारत –नेपाल अंतर्राष्ट्रीय सीमा का भ्रमण |*

Listen to this article

*सीमा चौकी भरथा ने स्कूल के छात्रों को कराया भारत –नेपाल अंतर्राष्ट्रीय सीमा का भ्रमण |*

रवीन्द्र कुमार राजेश्वरी कमान्डेंट, 62वीं वाहिनी स.सी.ब., भिनगा के दिशा निर्देशन में एवं सीमा चौकी प्रभारी सहायक उप निरीक्षक चन्दन सिंह के नेतृत्व में प्राथमिक विद्यालय चेहेलवा के छात्रों को आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में Know Your Police Forces थीम के तहत सीमा भ्रमण कार्यक्रम का आयोजन किया गया |
इस कार्यक्रम के दौरान सीमा चौकी प्रभारी सहायक उप निरीक्षक चन्दन सिंह ने प्राथमिक विद्यालय चेहेलवा के 32 छात्रों को भारत -नेपाल अंतर्राष्ट्रीय सीमा का भ्रमण कराया | उन्हें विभिन्न प्रकार के सीमा स्तंभों, NO MAN LAND आदि के बारे में बताते हुए दोनों राष्ट्रों के बीच राजनैतिक व् सामाजिक संबंधों के बारे में जानकारी दी और भारत का नेपाल देश के साथ मैत्री संबंधो के महत्त्व के बारे में समझाया | इसके बाद आधुनिक हथियारों का प्रदर्शन कर छात्रों को इसके बारें में जानकारी दी गई |
इस सम्पूर्ण कार्यक्रम के दौरान सहायक उप-निरीक्षक चन्दन सिंह व् अन्य जवान और प्राथमिक विद्यालय चेहेलवा से शिक्षक राम जन्म यादव के साथ 32 छात्र व् छात्राएं उपस्थित रहे

हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
अभी यहाँ क्लिक करके डाउनलोड करें  
स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now