*बाढ़ प्रबंधन मोक एक्सरसाइज के सन्दर्भ में सभी विभागों के संग बैठक का आयोजन |*

Listen to this article

*बाढ़ प्रबंधन मोक एक्सरसाइज के सन्दर्भ में सभी विभागों के संग बैठक का आयोजन |*

दिनांक 18.07.23 को श्री अमरेन्द्र कुमार बर्मा, अपर जिला अधिकारी श्रावस्ती की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट कार्यालय के सभागार में दिनांक 20 जुलाई 2023 को आयोजित होने वाले बाढ़ प्रबंधन मोंक एक्सरसाइज हेतु सभी विभाग की आवश्यक तैयारियों/कार्ययोजना के सन्दर्भ में बैठक का आयोजन किया गया |
इस बैठक के दौरान राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा बाढ़ प्रबंध हेतु बाढ़ संबेदनशील जनपदों में चयनित पूर्वाभ्यास स्थल पर बाढ़ प्रबंधन मोंक एक्सरसाइज आयोजित किये जाने के सन्दर्भ में दिशा निर्देश दिए गए | 20 जुलाई 2023 को आयोजित होने वाली इस एक्सरसाइज हेतु सभी विभागों की पूर्व तैयारियों /कार्ययोजना की ऑनलाइन समीक्षा की गई |
इस दौरान श्री विकास कुमार उप कमान्डेंट ने बाढ़ के प्रबंधन हेतु अपने तैयारियों का विवरण देते हुए बताया कि एसएसबी बाढ़ जैसे आपदा से निपटने के लिए तैयार है | जिसमे बाढ़ प्रभावित क्षेत्रो का दिन प्रतिदिन निगरानी की जा रही है | हर मुश्किल में हर संभव सहायता का प्रयास किया जायेगा |
इस दौरान श्री विकास कुमार उप-कमान्डेंट के साथ उप निरीक्षक उत्तम चन्द कुंडल और श्रावस्ती जिला प्रशासन सहित सभी विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे

हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
अभी यहाँ क्लिक करके डाउनलोड करें  
स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now