आज तीसरे सोमवार के दिन जलाभिषेक के लिए पूरे दिन लगा रहा श्रद्धालुओं का ताता
रिपोर्ट – राकेश कुमार गुप्ता
बहराइच जिले के मटेरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत सिद्ध पीठ जंगली नाथ मंदिर पर आज तीसरे सोमवार के दिन जलाभिषेक के लिए सुबह 4:00 बजे से ही श्रद्धालुओं का जलाभिषेक के लिए तांता लगा रहा और पूरे दिन शिव भक्तों ने प्रसन्न चित्त होकर दूरदराज से आकर के सिद्ध पीठ जंगली नाथ मंदिर में भगवान सदाशिव के दर्शन कर जलाभिषेक किया। यह सिलसिला पूरे दिन चलता रहा तथा पूरे दिन मेला भंडारा व भक्तों के लिए जलपान आदि का कार्यक्रम सुचारू रूप से संपन्न हुआ। वहीं सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस प्रशासन के कर्मचारी मुस्तैदी से चारों तरफ घूम घूम कर मेले का निरीक्षण करते रहे।
मंदिर के पुजारी मून महाराज ने बताया है कि प्रत्येक वर्ष सावन के महीने में हर सोमवार को सैकड़ो की संख्या में शिव भक्त सिद्ध पीठ जंगली नाथ मंदिर पर आकर के जलाभिषेक करते हैं, तथा भगवान भोलेनाथ का भजन कीर्तन आरती आदि भक्ति भाव से करते हैं। जिससे सभी भक्तों की मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। पुजारी महाराज ने यह भी बताया है कि यहां जो भी भक्त सच्चे मन से भगवान भोलेनाथ के शरण में आता है। उसकी हर मनोकामना पूरी होती है और कोई भी भक्त यहां से कभी निराश नहीं जाता है।
आइए प्रस्तुत है पुजारी महाराज के द्वारा प्रस्तुत जानकारी
