जिले में जगह जगह फूल मालाओं से हुआ नवनियुक्त जिलाध्यक्ष का स्वागत।

Listen to this article

सादर प्रकाशनार्थ
जिले में जगह जगह फूल मालाओं से हुआ नवनियुक्त जिलाध्यक्ष का स्वागत।
श्रावस्ती। भारतीय जनता पार्टी जनपद श्रावस्ती के नए जिलाध्यक्ष की घोषणा के बाद कार्यकर्ताओं में खुशी व उत्साह का माहौल दिखाई दिया। जिलाध्यक्ष घोषित होने के उपरान्त जनोद में प्रथम आगमन पर जगह जगह नवनियुक्त जिलाध्यक्ष का फूल मालाओं के साथ स्वागत हुआ।
शनिवार। भारतीय जनता पार्टी के नए जिलाध्यक्ष की घोषणा प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह के द्वारा शुक्रवार को ही कर दी गयी। इसी क्रम में जनपद श्रावस्ती के जिलाध्यक्ष के रूप उदय प्रकाश त्रिपाठी का नाम घोषित होने के बाद जिले के कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गयी। नवनियुक्त जिलाध्यक्ष उदय प्रकाश त्रिपाठी का जिलाध्यक्ष घोषित होने के बाद शनिवार को जनपद में प्रथम आगमन पर कार्यकर्ताओं जगह जगह स्वागत किया गया। जिले के रत्नापुर बॉर्डर पर पूर्व सांसद/अध्यक्ष जिला पंचायत श्रावस्ती, जिला महामंत्री दिवाकर शुक्ला द्वारा जिलाध्यक्ष उदय प्रकाश त्रिपाठी का स्वागत किया तद्पश्चात लक्ष्मण नगर चौराहा जिला मीडिया प्रभारी संजू तिवारी, जिला मंत्री अरुण पाण्डेय, अनिरुद्ध मिश्रा व भारी संख्या में कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया इसी क्रम में राप्ती पुल, भंगहा मोड़, खरगौरा मोड़ से होते हुए भाजपा जिला कार्यालय पर लोकसभा संयोजक शंकर दयाल पाण्डेय, विधायक श्रावस्ती राम फेरन पाण्डेय, पूर्व जिलाध्यक्ष संजय कैराती पटेल, विनोद शुक्ला, प्रेम सिंह नायक, रमन सिंह, पूजा पाण्डेय सहित सैंकड़ो कार्यकर्ताओ द्वारा स्वागत किया गया। स्वागत के क्रम के बाद नवनियुक्त जिलाध्यक्ष उदय प्रकाश त्रिपाठी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहाकि जिलाध्यक्ष के रूप में मेरी प्रथम वरीयता संगठन के अभियानों व कार्यक्रमों को धरातल तक उतारना तथा हर कार्यकर्ता के सम्मान के लिए तटस्थ रहना है। हमको प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नारे सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास पर कार्य करते हुए संगठन का विस्तार व संगठन को और भी सशक्त बनाना है। कार्यकर्ता बैठक व स्वागत कार्यक्रम में अजय वर्मा, गिरीश तिवारी, दिनेश सिंह, प्रहलाद शुक्ला, नेकराम पाण्डेय, अनिल मिश्रा, गीता गुप्ता, माधुरी सिंह त्रिपाठी, सरिता सिंह, हरिओम तिवारी, प्रवेश आर्य, सहित सेकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
अभी यहाँ क्लिक करके डाउनलोड करें  
स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now