जनपद सीतापुर वांछित/ वारण्टी गिरफ्तार दिनांकः-.20.11.2023
पुलिस अधीक्षक श्री चक्रेश मिश्र द्वारा जनपद में वांछित/वारण्टी की नियमानुसार गिरफ्तारी एवम् अपराधियों के विरूद्ध कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये हैं।
उक्त निर्देश के क्रम में विभिन्न थानों के पुलिस टीम द्वारा 05 वांछित/ वारण्टी अभियुक्तों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। विवरण निम्नवत है-
थाना मछरेहटा पुलिस द्वारा 04 वांछित/वारण्टी गिरफ्तारः – थाना मछरेहटा पुलिस टीम द्वारा मु0अ0सं0 347/23 धारा 307 भादवि में वांछित अभियुक्तगण 1.रामासरे पुत्र रामजानकी निवासी बरचन्दपुर थाना मछरेहटा सीतापुर 2.राहुल पुत्र सुरेन्द्र निवासी ननसुरा थाना रामकोट सीतापुर व अभियुक्ता 3.अर्चना पत्नी सुनील निवासी बरन्दपुर थाना मछरेहटा सीतापुर को गिरफ्तार किया गया है। अभि0गण उपरोक्त के पास से घटना में प्रयुक्त 01 अदद चाकू व कपड़ा बरामद हुआ है। गिरफ्तार अभि0गण उपरोक्त का चालान मा0 न्यायालय किया गया। तथा वाद संख्या 76/21 में वारण्टी महेन्द्र सिंह उर्फ जितेन्द्र पुत्र पहाड़ी निवासी रघुनाथपुर थाना मछरेहटा सीतापुर को गिरफ्तार मा0 न्याया0 के समक्ष पेश किया गया।
थाना संदना पुलिस द्वारा 01 वांछित गिरफ्तारः – थाना संदना पुलिस टीम द्वारा मु0अ0सं0 653/23 धारा 304 भादवि में वांछित अभियुक्त रजनीश पुत्र रमेश निवासी नेवाद खुर्द थाना संदना सीतापुर को गिरफ्तार कर चालान मा0 न्याया0 किया गया।
जिला ब्यूरो चीफ सीतापुर से अरविन्द कुमार
