बालश्रम के खिलाफ जन जागरूकता
आज दिनांक 9/12/23 को सुरोखित शैशव कार्यक्रम के तहत देहात इंडिया तथा जिला श्रम कार्यलय, श्रावस्ती के संयुक्त तत्वावधान में बालश्रम के विरुद्ध जन जागरूकता किया गया।
कार्यक्रम का शुरुआत करते हुए देहात इंडिया बाल संरक्षण अधिकारी हसन फ़िरोज़ ने बाल कल्याण अधिकारी CO सतीश चंद्र मिश्रा, सुभम तिवारी नायब SSB से समुझ यादव, शिव कुमार का स्वागत किया। CO सतीश चंद्र मिश्रा, सुभम तिवारी नायब ने बालश्रम पर बोलते हुए कहा कि हम सभी को बालश्रम के खिलाफ एकजुट होने की आवश्यकता है। इसके साथ हरी झंडी दिखाकर वाहन को रवाना किया। इस प्रकार जागरूकता वाहन थाना मल्हिपुर से चलकर बिर, जमुनाहा बाजार, गंगापुर लक्मणपुर कानिबोजी चौराहा होते हुए बस अड्डा पहुंचा ।
इस बीच में लोगो को स्टीकर तथा श्रम विभाग के तरफ से उपलब्ध कराएं गए बाल श्रमिकों हेतु चलाई जा रही स्कीम का पैंफलेट भी बांटा गया।
कानेबोझी से होते हुए देहात इंडिया शाखा कार्यालय पर ले जाकर सभा का समापन किया गया।
इस क्रम में विभिन्न दुकानों, होटलों, किराना, ऑटो आदि प्रतिष्ठानों में जाकर लोगो को बालश्रम के खिलाफ जागरूक किया गया।
कार्यक्रम को सफल बनाने मे देहात इंडिया से मोहम्मद मुजम्मिल,जन्नतुल फ़िरदौश, अर्चना, सरोज व श्रीपाल जी उपस्थित रहे। रिपोर्टर ज्ञानेंद्र प्रताप वर्मा तहसील जमुनहा
