*विषय :-इंडो-नेपाल काउंटर पार्ट समन्वय बैठक |*
महोदय को अवगत कराना है कि आज दिनांक 17/02/24 को समय लगभग 1300 बजे कमान्डेंट श्री रविन्द्र कुमार राजेश्वरी 62 वीं वाहिनी एस.एस.बी भींगा एवम नेपाल APF 29 वी वाहिनी SP श्री गोपाल प्रसाद श्रेष्ठ के साथ SP श्री रमेश थापा,APF CAMP कोइलावास प्रभारी श्री अर्जुन पदयाल , APF CAMP सोनपथरी प्रभारी निरिक्षक सत्रुधन ठाकुर के साथ ई समवाए सोनपथरी में समन्वय बैठक का आयोजन किया गया I
इस समन्वय बैठक के दौरान सशस्त्र सीमा बल एवं नेपाल APF दोनों पक्षों के बीच निम्न लिखित बिन्दुओं पर चर्चा एवं सहमति बनी | जो इस प्रकार है |
1. सीमा स्तंभ की सुरक्षा |
2. सीमा स्तंभों का रख रखाव |
3. ख़राब स्तंभों का मरम्मत सीमा चौकी स्तरी संयुक्त गश्त |
4. सीमा पर होने वाले अवैध गतिविधयों पर नियंत्रण, नेपाली नागरिको का सरल एवं सुरक्षित प्रचालन |
5. अवैध नशीले पदार्थों की तस्करी पर नियंत्रण |
6. जंगली जीव जंतुओं की सुरक्षा एवं अवैध तस्करी पर नियंत्रण |
7. नकली मुद्रा पर रोक |
8. अवैध हथियारों की तस्करी पर नियंत्रण |
9. मानव तस्करी
10. संदिग्ध व्यक्तियों पर लगातार निगरानी रखना |
11. सम्बंधित सुचना का आदान प्रदान |
12. मैत्रीखेल के आयोजन की तारीख का प्रस्ताव से सम्बंधित पत्राचार हेतु |
इस दौरान श्री ई समवाय प्रभारी उप निरीक्षक/सामान्य सुमन कल्याण,उप निरीक्षक/सामान्य मनोज कुमार प्रसाद उपस्थित रहे । जिसके कुछ छायाचित्र आपके अवलोकनार्थ हेतु सादर प्रेषित है।
