जिलाधिकारी ने ब्रहमचारी घाट का सौन्दर्यीकरण व बरसात के दिनों में नदी के कटान को रोकने हेतु किया औचक निरीक्षण।

Listen to this article

जिलाधिकारी ने ब्रहमचारी घाट का सौन्दर्यीकरण व बरसात के दिनों में नदी के कटान को रोकने हेतु किया औचक निरीक्षण।

सेवायोजन कार्यालय में मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के अन्तर्गत निःशुल्क संचालित क्लासों को देखा।

आरएन भारत समाचार ब्यूरो, पीलीभीत

पीलीभीत।जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह ने ब्रहमचारी घाट का सौन्दर्यीकरण कराने, बरसात के दिनों में देवहा नदी के कटान को रोकने हेतु निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने देवहा नदी में विगत वर्षों में कराये गये कार्यों को देखा तथा मैप लेआउट के माध्यम से जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने अधिशासी अभियन्ता बाढ़ खण्ड को बरसात से पूर्व ब्रहमचारी घाट के पास ठोकरें बनाये जाने के निर्देश दिये, जिससे की कटान को रोका जा सके। जिलाधिकारी ने ब्रहमचारी घाट पर वंदन योजना के तहत स्वीकृत कार्यों को कराने हेतु नगर पालिका को निर्देश दिये। उन्होने कहा कि ब्रहमाचारी घाट पर पार्क, श्रद्वालुओं के लिए बैठने हेतु बेंच की व्यवस्था, घाट का निर्माण, प्रकाश व्यवस्था, शौचालय निर्माण कार्य व सड़क निर्माण सहित अन्य व्यवस्थाऐं कराने के निर्देश दिये। तत्पश्चात जिलाधिकारी द्वारा सेवायोजन कार्यालय मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के अन्तर्गत संचालित निःशुल्क क्लासों का जायजा लिया। उन्होंने यूपीएससी व एनईईटी में पंजीकृत छात्र/छात्राओं की जानकारी ली तथा अध्यापकों के बारे में जानकार प्राप्त करते हुये आवश्यक निर्देश दिये। निरीक्षण के दौरान नगर पालिका अध्यक्षा आस्था अग्रवाल, अधिशासी अभियन्ता बाढ़ खण्ड, समाज कल्याण अधिकारी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
अभी यहाँ क्लिक करके डाउनलोड करें  
स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now