आखों का ऑपरेशन करने के बाद महिला की आंख की गई रोशनी, डीएम से शिकायत

Listen to this article

आखों का ऑपरेशन करने के बाद महिला की आंख की गई रोशनी, डीएम से शिकायत

पूरनपुर पीलीभीत।
आयुष्मान कार्ड से आंख का ऑपरेशन सही से न करने पर अस्पताल के डॉक्टर पर आरोप लगाकर तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की हैं। जनपद शाहजहांपुर के थाना खुटार के गांव रौतापुर कलां निवासी सुदामा देवी पत्नी रामबहादुर ने बताया कि वह गरीब एवं वृद्ध महिला है। उसने पंडित राजेंद्र प्रसाद स्मारक मेडीकेयर हॉस्पिटल कजरी निरंजनपुर में आयुष्मान कार्ड से अपनी दायीं आंख का ऑपरेशन करवाया था। जिसमें आयुष्मान कार्ड से अपने अनुसार धनराशि निकाल ली। मगर लापरवाही के चलते डॉक्टरों ने ऑपरेशन सही से नहीं किया। जिससे आँख से दिखाई नहीं दे रहा है और हर समय दर्द बना रहता है। ऑपरेशन सही से न होने पर आँख छोटी हो गई है। महिला ने ऑपरेशन वाली अपनी आँख की समस्या जब डॉक्टर को बताई। तो वह आग बबूला हो गए और कहा कि जितनी शिकायत करनी हो कर लो मेरा कुछ नहीं हो सकता। इतना कहकर सारी दवाइयां देना बंद कर दिया। जिससे महिला अपनी ऑपरेशन बाली आँख के इलाज के लिए दर-दर भटक रही है। जिससे आहत होकर महिला सुदामा देवी जिलाधिकारी से शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।

हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
अभी यहाँ क्लिक करके डाउनलोड करें  
स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now