कल अयोध्या धाम श्री राम दर्शन के लिए रवाना होंगे श्रृद्धालु

Listen to this article

*कल अयोध्या धाम श्री राम दर्शन के लिए रवाना होंगे श्रृद्धालु*

Rpt- दिनेश कुमार, पीलीभीत

पूरनपुर पीलीभीत।
अयोध्या धाम में भगवान श्रीराम के दर्शन करने के लिए दर्जनों श्रृद्धालु आएंगे। अयोध्या पहुंचकर श्रृद्धालुगण भगवान श्रीराम के दर्शन करेंगे।
भगवान श्रीराम की जन्मस्थली, कर्मस्थली एवं राजस्थली के रूप में प्रसिद्ध अयोध्या हिन्दुओं का प्रमुख तीर्थस्थल है। जहां देश विदेश से प्रतिदिन हजारों श्रद्धालु दर्शन करने आते हैं। 22 जनवरी को राममंदिर के उद्घाटन के पश्चात श्रृद्धालुओं की संख्या और बढ़ गई है। भगवान श्रीराम के मन्दिर को भव्य रूप से बनाने के बाद श्रृद्धालुओं की संख्या और बढ़ रही है। भगवान श्रीराम की जन्मस्थली कर्मस्थली एवं राजस्थली के दर्शन मात्र से ही जीवन का उद्धार हो जाता है। लेकिन फिर भी बहुत से लोग ऐसी पवित्र पावन भूमि पर नहीं पहुंच पाते हैं। ऐसे में उनका सपना अधूरा रह जाता है। रविन्द्र कुमार नन्द ने बताया कि जो लोग अयोध्या धाम जाने में असमर्थ हैं। उनको दर्शन कराने की योजना बनाई है। जिससे गरीब व असहाय लोगों को पवित्र धामों की यात्रा करवाई जाए। जोकि एक पुण्य कार्य है। अयोध्या में भव्य दिव्य मन्दिर में विराजमान भगवान के दर्शन करने से श्रृद्धा, भक्ति बढ़ती है और भारतीय संस्कृति की लम्बी आयु होती है। रविन्द्र कुमार नन्द ने बताया कि तीन दिवसीय यात्रा में लगभग पांच दर्जन लोग जा रहें जिसमें अधिकांश ऐसे लोग हैं जिन्होंने आज तक अयोध्या नहीं देखी है। यह यात्रा शुक्रवार को अयोध्या धाम के लिए सायं प्रस्थान करेगी। सभी श्रद्धालु शनिवार को राममंदिर के दर्शन करेंगे और सायं को वापस गंतव्य के लिए प्रस्थान करेगी। यात्रा में ग्राम अमरैया कलां, महदखास, दोदपुर खल्लपुर, चांदूपुर, चित्तरपुर आदि गांव से श्रद्धालु दर्शन करने जाएंगे।

हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
अभी यहाँ क्लिक करके डाउनलोड करें  
स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now