भारत विकास परिषद के तत्वाधान में पुष्प इंस्टीट्यूट में किया गया प्रियंका यादव आईएएस का सम्मान समारोह

Listen to this article

*भारत विकास परिषद के तत्वाधान में पुष्प इंस्टीट्यूट में किया गया प्रियंका यादव आईएएस का सम्मान समारोह*

पीलीभीत।पुष्प इंस्टीट्यूट मैं आयोजित इस कार्यक्रम में सर्वप्रथम दीप प्रज्वलन हुआ उसके पश्चात भारत माता व विवेकानंद जी के चित्र का माल्यार्पण किया गया तदुप्रांत वंदे मातरम पुष्प की शिक्षिका सरोज सरगम ने प्रस्तुत किया, उसके बाद डॉक्टर अनुरीता सक्सेना ने पगड़ी पहना कर तथा डा अनिल सक्सेना ने पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया। अध्यक्ष सौरभ सक्सेना ने संस्था के क्रियाकलापों के संबंध में सभी को अवगत कराया ।प्रियंका यादव ने अपने संबोधन में सभी बच्चों को कठोर मेहनत से आगे बढ़ने का आवाहन किया ,बच्चों ने भी प्रियंका जी से टिप्स लिए और उनके आईएएस बनने की ट्रिक जानी ,,अंत में भारत विकास परिषद की तरफ से सभी सदस्यों ने तथा पुष्प इंस्टीट्यूट की ओर से डा एसपीएस संधू और निदेशक अनुज भटनागर ने स्मृति चिन्ह प्रदान किया।कार्यक्रम में भारत विकास परिषद के सदस्य बीके श्रीवास्तव, रवि अग्रवाल, मनोज मित्तल, बीके कपूर, अशोक शर्मा, स्वतंत्र देवल, शेखर सक्सेना, हरीश दुलवानी उपस्थित थे। सचिव जगदीश सक्सेना ने कार्यक्रम का संचालन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सौरव सक्सेना ने की। संस्था के संरक्षक डॉ. एस.पी.एस. संधू जिला प्रभारी डॉक्टर अनिल सक्सेना महिला संयोजक डॉ अनुरीता सक्सेना, पूनम, नीलम सक्सेना, अनीता शर्मा, लक्ष्मी अग्रवाल, अनु सिंह, अनीता सक्सेना, डॉ. प्रणव शास्त्री, अवधेश अग्रवाल व पुष्प इंस्टीट्यूट के सभी प्रवक्तागण व छात्र/ छात्राएं वह कर्मचारियों ने उनकी इस उपलब्धि पर उनको बधाई दी।अंत में पुष्प इंस्टीट्यूट की उप-प्राचार्य डॉ. गीतिका शुक्ला ने सभी सम्मानित आगंतुकों का हृदय से आभार व्यक्त किया।

हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
अभी यहाँ क्लिक करके डाउनलोड करें  
स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now