उप गन्ना आयुक्त ने लिया गन्ना सर्वे का जायजा,पूरी पारदर्शिता से हो रहा गन्ना सर्वे कार्य

Listen to this article

उप गन्ना आयुक्त ने लिया गन्ना सर्वे का जायजा,पूरी पारदर्शिता से हो रहा गन्ना सर्वे कार्य

 

सर्वेक्षण कार्य में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी।

पेड़ी की फसल पर विशेष ध्यान दें गन्ना किसान

 

Rpt- दिनेश कुमार, पीलीभीत

 

पीलीभीत। जनपद में गन्ना विकास विभाग एवं चीनी मिलों की 140 संयुक्त टीमें गठित की गयी हैं, जो लगातार गाँवों में जाकर जी.पी.एस. मशीनों से गन्ना सर्वे का कार्य कर रही हैं। अब तक 120 गांवों के 14520 किसानों का 6886 हेक्टेयर गन्ना सर्वे किया जा चुका है। दिनाँक 02 मई को बरेली मण्डल के उप गन्ना आयुक्त राजीव राय द्वारा गन्ना विकास परिषद पीलीभीत के गाँव कुकरीखेड़ा में गन्ना सर्वे का औचक निरीक्षण किया गया। राजकीय गन्ना पर्वेक्षक राम बिलास एवं चीनी मिल के गन्ना पर्वेक्षक अरविन्द कुमार गाँव मे सर्वे करते हुये उपस्थित पाये गये। कृषकों ने बताया कि उन्हें सर्वे स्लिप मौके पर दी जा रही है। उप गन्ना आयुक्त महोदय ने निर्देश दिये कि सर्वे नीति का शत-प्रतिशत पालन करते हुये पूर्ण पारदर्शिता के साथ निर्धारित समय- 15 जून से पहले सर्वे कार्य को पूरा किया जाये, इसमें किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाये। सभी पर्यवेक्षणीय अधिकारी अपने कार्य-क्षेत्र में नियमित रूप से सर्वे कार्य का निरीक्षण करते रहें।

इसके पश्चात गाँव मे ही आयोजित कृषक गोष्ठी में ख़ुशी राम भार्गव जिला गन्ना अधिकारी पीलीभीत ने कृषकों को चौनी धान से पर्यावरण को होने वाले नुकसान बताते हुये किसानों से अपील की की वे किसी भी स्थिति में सरकार द्वारा प्रतिबन्धित चौनी धान की फसल न लगायें। उप-गन्ना आयुक्त ने कृषकों को गन्ना फसल में सम-सामयिक कीट व रोग प्रबन्धन, सिंचाई एवं खर पतवार नियन्त्रण की जानकारी देते हुये कृषकों से अनुरोध किया कि वे बेहतर उपज प्राप्त करने हेतु पेड़ी-प्रबन्धन पर विशेष ध्यान दें।कार्यक्रम में किसान मुनीश चन्द्र, महेंद्र पाल, हर प्रसाद, भागवत सरन आदि कृषकों ने प्रतिभाग किया, साथ ही राम भद्र द्विवेदी ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक पीलीभीत, प्रदीप अग्निहोत्री,सहकारी गन्ना विकास समिति के सचिव एवं एल.एच. फैक्टरी से जी.एम. केन श्री के बी शर्मा के अलावा अन्य फील्ड कर्मचारी भी उपस्थित रहे।

हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
अभी यहाँ क्लिक करके डाउनलोड करें  
स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now