श्री अयोध्या धाम रामादल ट्रस्ट उपाध्यक्ष पंडित अभिषेक चौबे ने मुस्लिम लडकी की शादी में दान में दिया दहेज का सामान
बहराइच। श्री अयोध्या धाम रामादल ट्रस्ट उपाध्यक्ष पंडित अभिषेक चौबे ने एक और मिसाल कायम की है। सिसई हैदर गांव निवासी एक मुस्लिम समुदाय में एक लड़की की शादी में दहेज मे फ्रीज, वाशिंग मशीन,डबल बेड, गद्दा समेत अन्य सामान दिया है। श्री अयोध्या धाम के रामादल ट्रस्ट उपाध्यक्ष पंडित अभिषेक चौबे ने बताया कि सिसई हैदर गांव निवासी में एक मुस्लिम लड़की कि शादी 20 मई को होनी है। लड़की की दहेज का पूरा सामान हमने आज दहेज में दिया है। इसको लेकर गांव में काफी पंडित अभिषेक चौबे की सराहना हो रही है। उन्होंने बताया भी गरीब लड़कियों की शादी व गौमाता कि सेवा करना हमारा पहला कर्तव्य है।
