युवक को चाचा और चचेरे भाई ने पुरानी रंजिश के चलते उतारा मौत के घाट
रिपोर्ट- शाहरुख खान,पीलीभीत
पूरनपुर, पीलीभीत।
चारा मशीन पर चारा काटने को लेकर हुए विवाद के चलते एक युवक की हत्या कर दी गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुटी है। घटना के बाद मृतक के पिता ने अपने भाई और भतीजे के खिलाफ युवक की हत्या करने के मामले में पुलिस को तहरीर दी है। माधोटांडा थाना क्षेत्र के भैरो कला गांव के रहने वाले महेश चंद्र ने बताया कि उनके भाई रमेश चंद्र का घर भी उनके घर के पास स्थित है। घर के नजदीक में साझे की जमीन में चारा मशीन लगी हुई है। बुधवार को उनका बेटा गौरव उर्फ गुड्डू मशीन पर चारा काटने गया था। आरोप है कि बड़े भाई के बेटे राहुल ने चारा काटने से मना करते हुए जान से मारने की धमकी दी, जिस पर उनका बेटा घर वापस आ गया। आरोप है कि कुछ देर बाद आरोपी पक्ष के लोगों ने घर के अंदर घुसकर गाली गलौज पर मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान राहुल ने अपने साथियों की मदद से गौरव के सिर पर धारदार हथियार से वार कर दिया, जिससे गौरव घर में ही लहूलुहान अवस्था में गिर पड़ा।
मरणासन्न हालत में छोड़कर भागे
गौरव को घायल हालत में छोड़कर आरोपी मौके से भाग गए। कुछ देर बाद ही परिजनों के सामने गौरव ने दम तोड़ दिया। इस पर मामले की सूचना स्थानीय पुलिस को दी। थाना अध्यक्ष अचल कुमार फोर्स के साथ मौके पर जा पहुंचे। सीओ आलोक सिंह ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया। घटना के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी।
*सीओ घटना की सूचना पर मौके पर पहुंचे*
परिवार में विवाद के चलते चचेरे भाई और चाचा के द्वारा हत्या किए जाने की सूचना मिलते ही पुलिस महक में हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी लगने पर पुलिस क्षेत्राधिकार मौके पर पहुंचे। जिन्होंने परिवार के लोगों से घटना के बारे में पूरी जानकारी ली। पुलिस क्षेत्र अधिकारी ने मृतक का शव पंचनामा भरवा कर पोस्टमार्टम के लिए पीलीभीत भिजवा दिया।












