दियोरिया सीएचसी मे बीमार पडे इन्डिया मार्का हैन्ड पम्प को इलाज की जरूरत, नहीं दे रहा कोई ध्यान।मरीज हो रहे परेशान।

Listen to this article

 

दियोरिया सीएचसी मे बीमार पडे इन्डिया मार्का हैन्ड पम्प को इलाज की जरूरत, नहीं दे रहा कोई ध्यान।मरीज हो रहे परेशान।

ग्राम पंचायत सचिव व प्रधान से कई बार कर चुका है चौकीदार शिकायत नही दिया ध्यान।

रिपोर्ट- नरेश कुमार, दियोरिया

दियोरिया कलां,पीलीभीत ।
जहा एक ओर योगी सरकार जल जीवन मिशन के तहत तरह तरह योजनाओं के माध्यम से लोगों को शुद्ध जल मुहैय्या करा रही हैं वहीं दूसरी तरफ प्राशासनिक तन्त्र उक्त मिशन पर पानी फेरता हुआ नजर आ रहा है। दियोरिया मे बनी नव निर्मित सीएचसी मे लगा इन्डिया मार्का हैन्ड पम्प वर्षों से खराब पडा है जिससे सीएचसी पर दवाई लेने आने वाले मरीजों व तीमारदारो को इस कड़ी धूप मे प्यास लगने पर बगैर प्यास बुझाये ही वापस लौटना पड़ता है जबकि सीएचसी का चौकीदार कई बार पंचायत सचिव व प्रधान को अवगत करा चुका है।ज्ञात हो कि ग्राम दियोरिया मे नव निर्माण हो रही सीएचसी के दौरान सीएचसी मे चौकीदार के आवास के समीप लगा इन्डिया मार्का हैन्ड पम्प करीब एक वर्ष पूर्व खराब हो गया था । उक्त हैन्ड पम्प खराब होने के कारण चौकीदार व सी एच सी में दवाई लेने आने वाले मरीजों को शुद्ध जल उपलब्ध न होने पर मायूस होकर वगैर प्यास बुझाये ही वापस लौटने को विवश होना पड़ता है जबकि सी एच सी मे लगी पानी की टंकी सी एच सी पर पर्याप्त स्टाफ न होने के कारण टंकी मे एक बार भरा हुआ पानी महीनों चलता रहता है।जिसकी बजह से उक्त टंकी मे भरे हुए पुराने पानी को कोई भी मरीज पीना नहीं चाहता है। अलबत्ता उन्हें वगैर प्यास बुझाये ही वापस लौटना पड़ता है। वही दूसरी तरफ उप स्वास्थ्य केन्द्र में लगा इन्डिया मार्का हैन्ड पम्प में भी कुछ तकनीकी खराबी के कारण काफी काफी देर तक हैन्ड पम्प को चलाने के बाद पानी आता तो है लेकिन कुछ ही देर बाद पुनः उसी स्थिति में हो जाता है जिस कारण उसे भी कोई चलाना नहीं चाहता है अलबत्ता उक्त सीएचसी मे लगे बीमार इन्डिया मार्का हैन्ड पम्पों को एक ईलाज की जरूरत है ताकि सीएचसी पर आने वाले मरीजों को शुद्ध जल मुहैय्या हो सके।अब देखना यह है कि वर्षों से हैन्ड पम्पों को ठीक कराने की चली आ रही मांगों को प्रशासन ध्यान देगा कि नहीं जोकि आने वाला समय ही बतायेगा।

हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
अभी यहाँ क्लिक करके डाउनलोड करें  
स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now