रोटरी क्लब पूरनपुर रॉयल्स ने रघुनाथपुर कंपोजिट विद्यालय में लगाया आरोग्यम स्वास्थ्य शिविर

Listen to this article

रोटरी क्लब पूरनपुर रॉयल्स ने रघुनाथपुर कंपोजिट विद्यालय में लगाया आरोग्यम स्वास्थ्य शिविर

 

रिपोर्ट- शादाब खान, पीलीभीत

 

पूरनपुर पीलीभीत।

रोटरी क्लब पूरनपुर रॉयल्स ने आरोग्यम स्वास्थ्य शिविर का आयोजन रघुनाथपुर कंपोजिट विद्यालय में किया।संस्था के संस्थापक अध्यक्ष कौशलेंद्र भदौरिया ने बताया अंतर्राष्ट्रीय रोटरी मंडल 3110 के मंडल अध्यक्ष रोटेरियन नीरव निमेष अग्रवाल के आवाहन पर 21 दिवसीय आरोग्यम स्वास्थ्य शिविर के अंतर्गत आज छठे दिन का कैंप रघुनाथपुर स्थित कंपोजिट विद्यालय में लगाया गया जिसमें क्लब के डॉक्टर मनदीप सिंह डॉक्टर अनुभव गुप्ता ने लगभग 90 बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण कर एवं दवाई उपलब्ध करवाई तथा बच्चों को बरसात में होने वाली बीमारियों के बारे में जानकारी दी तथा उनसे बचाव के तरीके बताएं

आरोग्यम स्वास्थ्य शिविर का समापन 21 जुलाई को किया जाएगा

इस अवसर पर संस्थापक अध्यक्ष कौशलेंद्र भदौरिया क्लब अध्यक्ष सोनू छीना विद्यालय के प्रधानाचार्य ऋषि सक्सेना विकास आर्य, इसाक अहमद, पुष्पेंद्र सिंह ,धर्मेंद्र कुमार आदि लोग उपस्थित रहे

हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
अभी यहाँ क्लिक करके डाउनलोड करें  
स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now