विद्यार्थी परिषद पीलीभीत के अरुण पाण्डेय बने जिला संयोजक व जतिन भारती विभाग संयोजक बनाये गए

Listen to this article

विद्यार्थी परिषद पीलीभीत के अरुण पाण्डेय बने जिला संयोजक व जतिन भारती विभाग संयोजक बनाये गए

रिपोर्ट- शादाब खान, पीलीभीत

 

पीलीभीत। अलीगढ़ के मंगलयातन विश्वविद्यालय में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के 1,2,3 व 4 जुलाई को हुए प्रांत अभ्यास वर्ग में पूरे प्रांत में विभिन्न जिलों के नवीन दायित्व की घोषणा राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री प्रफुल्ल कांत, राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री एस. बालकृष्ण,आरएसएस प्रांत प्रचारक धर्मेंद्र, क्षेत्रीय संगठन मंत्री मनोज निखारा, ब्रज प्रान्त संगठन मंत्री अंशुल श्रीवास्तव, कानपुर प्रान्त संगठन मंत्री मनीष राय की उपस्थिति में हुई जिसमें जनपद पीलीभीत से वर्तमान में जिला संयोजक का दायित्व निभा रहे अरुण पाण्डेय को पुनः जिले का जिला संयोजक नियुक्त किया गया, विभाग संयोजक पुनः जतिन भारती जी को बनाया गया, विभाग छात्रा प्रमुख सीमा कश्यप, जिला प्रमुख पुनः डा गौरव वर्मा को, जिला सहसंयोजक पुनः आयुष मिश्रा को बनाया गया।
इस अवसर पर विभाग प्रमुख मचकेंद्र सिंह ,अरुण सूर्यवंशी , अरुण पाल, अर्पित ,अवधेश , iप्रांजल, आकाशदीप, कोमल, नरेंद्र सहित तमाम परिषद के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
अभी यहाँ क्लिक करके डाउनलोड करें  
स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now