दबंगों ने मगरमच्छ के शावक की हत्याकर तालाब में फेकने का आरोप

Listen to this article

दबंगों ने मगरमच्छ के शावक की हत्याकर तालाब में फेकने का आरोप

धान की रोपाई करते समय तालाब से बाहर निकला मगरमच्छ का शावक।

रिपोर्ट- नरेश कुमार,दियोरिया

दियोरिया कलां,पीलीभीत।
दो जनपदों की सीमाओं के मध्य धान की रोपाई करते समय एक तालाब से निकले मगरमच्छ के शावक को कुछ दबंगो ने उसकी हत्या कर तालाब मे फेंक दिया है। घटना के बावत एक युवक ने वनक्षेत्राधिकारी को एक पत्र भेजकर दोषियो के विरूद्व कार्यवाही करने की मांग की है।
गौरतलब हो कि जनपद शाहजहांपुर के थाना बन्डा के ग्राम वरीवरा निवासी चन्द्रपाल सिंह के पुत्र धीरसिंह ने दियोरिया वन क्षेत्राधिकारी को एक पत्र के माध्यम से अवगत कराया है कि थाना बन्डा के ग्राम वरीवरा के समीप जंगल है जो कि जनपद शाहजहांपुर की खुटार रेन्ज व दियोरिया रेन्ज की सीमा पर पड़ता है। पत्र में आरोप लगाया है कि ग्राम के चार लोग आये दिन जंगली जीव जन्तुओं का शिकार कर उनकी बिक्री कर मोटी कमाई करते हैं । उक्त लोग दबंग व अपराधी प्रवृत्ति के हैं । पत्र के अनुसार 6 जुलाई को सुबह 10 बजे खेत पर रोपाई करते समय पड़ोस के तालाब से निकले एक मगरमच्छ के शावक की हत्या कर साबूत मिटाने के लिये पुनः तालाब मे फेंक दिया है । पत्र मे दर्शाया है कि यह दबंग लोग आये दिन संरक्षित वन्य जीवों का शिकार कर बिक्री कर धनोपार्जन करते हैं । इधर वनक्षेत्राधिकारी लल्लन स्वरूप दीक्षित ने बताया है कि मुझे सूचना मिली मैं स्वयं मौके पर जाकर जांच करूंगा जो दोषी पाया जायेगा उसके विरूद्व कड़ी से कड़ी कार्यवाही की जायेगी।

हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
अभी यहाँ क्लिक करके डाउनलोड करें  
स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now