*देहात इंडिया के द्वारा चलाया गया बालश्रम विरोधी जागरूकता अभियान*

Listen to this article

*देहात इंडिया के द्वारा चलाया गया बालश्रम विरोधी जागरूकता अभियान*

संवाददाता मंजीत कुमार मिश्र

*जमुनहा/श्रावस्ती*-
जमुनहा देहात इंडिया के तत्वावधान में जमुनहा ब्लॉक से मल्हीपुर व बदला चौराहा और तुलसीपुर तक् बालश्रम के खिलाफ एक जागरूकता अभियान चलाया गया। इस अभियान का उद्देश्य बच्चों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना और समाज में बालश्रम को रोकने के लिए समुदाय को प्रेरित करना था।

अभियान के दौरान विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिनमें पम्पलेट, पोस्टर के माध्यम से बालश्रम के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक किया गया। जिससे लोगों में इसके प्रति संवेदनशीलता और जागरूकता बढ़ी।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि खंड विकास अधिकारी विजय कुमार ने संबोधन में कहा, “की बालश्रम एक गंभीर समस्या है, जिसे समाप्त करने के लिए हमें सामूहिक प्रयास करने होंगे। जिस पर थाना प्रभारी मल्हीपुर ने कहा बच्चों का अधिकार है कि वे शिक्षा प्राप्त करें और एक सुरक्षित और स्वस्थ जीवन जिएं।”
और बाल श्रम करवाना कानून अपराध हैं और उन्होंने बच्चों के अधिकारों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि किस प्रकार समाज में बालश्रम को रोकने के लिए कानूनी और सामाजिक पहलुओं पर ध्यान देना आवश्यक है।

स्थानीय समुदाय ने इस अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और बालश्रम के खिलाफ संकल्प लिया। देहात इंडिया के इस पहल की सराहना करते हुए लोगों ने इसे सफल बनाने का वचन दिया।

इस प्रकार के जागरूकता अभियानों के माध्यम से बालश्रम के उन्मूलन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। देहात इंडिया ने आशा जताई है कि भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रमों के माध्यम से समाज को जागरूक करने का प्रयास जारी रहेगा। जिसके देहात संस्था के कार्यकर्ता मुुजामिल जी, पवन कुमार, नीरज श्रीपाल जी व सरोज देबी आदि मौजूद रहे।

हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
अभी यहाँ क्लिक करके डाउनलोड करें  
स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now