जिलाधिकारी की अध्यक्षता में स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में हर घर तिरंगा अभियान की तैयारियों से सम्बन्धित समीक्षा बैठक हुई सम्पन्न।

Listen to this article

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में हर घर तिरंगा अभियान की तैयारियों से सम्बन्धित समीक्षा बैठक हुई सम्पन्न।

रिपोर्ट- दिनेश कुमार, पीलीभीत

पीलीभीत। जिलाधिकार संजय कुमार सिंह की अध्यक्षता में स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य हर घर तिरंगा अभियान एवं काकोरी टेªन एक्शन की 100 वर्ष गांठ के अवसर आयोजित कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार करने सम्बन्धी समीक्षा बैठक गांधी सभागार में सम्पन्न हुई। बैठक में जिलाधिकारी ने समस्त विभागाध्यक्षों को अवगत कराया गया कि गत वर्ष की भांति इस वर्ष दिनांक 13 से 15 तक हर घर तिरंगा अभियान का आयोजन किया जायेगा। उन्होंने कहा कि सरकारी कार्यालयों, पंचायत भवनों, स्कूलों, अमृत सरोवरों, दुकानों, बैंक इत्यादि सभी जगहों पर तिरंगा फहराया जाये। अमृत सरोवर पर जन प्रतिनिधियों की उपस्थिति में तिरंगा फहराया जाये। बैठक में उन्होंने निर्देश दिये कि हर घर तिरंगा अभियान का व्यापक प्रचार प्रसार कराया। इसके साथ ही उन्होंने समस्त विभागाध्यक्ष निर्देश दिये पिछले वर्ष जिन जिन विभागों को तिरंगा हेतु जो लक्ष्य दिया गया था उसे पूर्ण कराना सुनिश्चित करें। जिससे इस अभियान को सफल बनाया जा सके। शहरी व ग्रामीणों क्षेत्रों हेतु कुल 4 लाख 60 हजार 500 झण्डा तैयार कराने हेतु विभागाध्यक्षों को निर्देश दिये।
उन्होंने सभी विभागाध्यक्षों को निर्देश देते हुये कहा कि झण्डे का आकार आयताकार होना चाहिए। झण्डे की लम्बाई एवं चैड़ाई का अनुपात 3ः2 होना चाहिए। झण्डा बनाने की सामग्री खादी अथवा हाथ से कता हुआ कपड़ा/मशीन से बना हुआ कपड़ा/सूती/पाॅलीस्टर/ऊनी/सिल्क आदि हो सकती है। झण्डे तीन रंगों में सबसे ऊपर केसरिया, बीच में सफेद तथा नीचे हरे रंग का प्रयोग कर बनाये जायेंगे। सफेद पट्टी 24 तीलियो वाले अशोक चन्द्र को बाद में प्रिन्ट किया जाना चाहिए। इसके साथ उन्होंने झण्डा फहराने के नियम से अवगत कराया कि प्रत्येक नागरिक को अपने आवास/स्कूल तथा सरकारी कार्यालय में झण्डा सम्मान के साथ झण्डा संहिता का अनुपालन करते हुऐ फहराना/लगाना है। झण्डा फहराते समय सदैव केसरिया रंग की पट्टी झण्डे के ऊपर की तरफ होनी चाहिए। झण्डे को यदि सरकारी परिसर में फहराया जाये सूर्योदय के उपरान्त ध्वजरोहण किया जाना चाहिए तथा सूर्यास्त के साथ ही सम्मान के साथ इसे उतारना चाहिए। दिनांक 13 से 15 अगस्त 2024 तक निजी आवासों एवं प्रतिष्ठानों पर लगाये जाने वाले झण्डो को उक्त समयावधि के उपरान्त आदर भाव के साथ उतार कर सुरक्षित रखा जायेगा। झण्डा उतारने के बाद किसी भी नागरिक के द्वारा इसे फेंका नही जायेगा, उसे सम्मान के साथ फोल्ड करके रखें, विशेष परिस्थितियों में झण्डा रात्रि में फहराया जा सकता है। उन्होंने कहा कि हर घर पर झण्डा विधिवत तरीके से लगाया जाये आधा झुका, फटा या कटा झण्डा न लगाया जाये। इसके साथ ही उन्होंने प्राप्त निर्देशों के क्रम में अवगत कराया गया कि इतिहास में काकोरी टेªन एक्शन एक महत्वपूर्ण घटना है। उक्त ऐतिहासिक घटना 09 अगस्त 1925 को हुई थी। दिनांक 09 अगस्त 2024 को काकोरी टेªन एक्शन की 100वीं वर्षगांठ मनाई जायेगी। उन्होंने समस्त सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिये 09 अगस्त 2024 को 100 साइकिल सवार स्वयं सेवकों/विद्यार्थियों द्वारा शहीद स्मृति यात्रा का शुभारम्भ गांधी स्टेडियम से ड्रमण्ड राजकीय इण्टर कालेज में समापन किया जायेगा। इसके साथ मुख्य अतिथि द्वारा शहीद दामोदर दास पार्क में शहीदों हेतु श्रद्वा सुमन अर्पित किये जायेगें तथा तिरंगे के 100 गुब्बारे उड़ाकर आयोजन का शुभारम्भ किया जायेगा। पुलिस बैण्ड द्वारा राष्ट्रधुन का वादन किया जायेगा। स्वतंत्रता संग्राम सैनानियों के परिजनों को सम्मानित किया जायेगा तथा लघु फिल्म का प्रदर्शन किया जायेगा। समस्त सम्बन्धित अधिकारी उक्त कार्यक्रम की तैयारियां पूर्ण कराना सुनिश्चित करें। जिलाधिकारी अधिकारी को 100 तिरंगें कलर की टी शार्ट उपलब्ध कराने के निर्देश दिये, नगर पालिका ईओ को साफ सफाई व 100 गुब्बारों एवं फूल माला उपलब्ध कराने हेतु निर्देशित किया। स्वतंत्रता संग्राम सैनानियों के परिजनों को गांधी सभागार में सम्मानित किया जायेगा तथा लघु फिल्म का प्रदर्शन किया जायेगा।
बैठक के दौरान मुख्य विकास अधिकारी, अपर जिलाधिकारी (वि./रा.), जिला विकास अधिकारी, उप जिलाधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक, समस्त विभागाध्यक्ष सहित अन्य उपस्थित रहे।

हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
अभी यहाँ क्लिक करके डाउनलोड करें  
स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now