डीएम ने पिपरिया मझरा पशु आश्रय स्थल एवं नगर पालिका परिषद पूरनपुर में अस्थाई गौशाला का किया औचक निरीक्षण।

Listen to this article

डीएम ने पिपरिया मझरा पशु आश्रय स्थल एवं नगर पालिका परिषद पूरनपुर में अस्थाई गौशाला का किया औचक निरीक्षण।

रिपोर्ट- शादाब खान, पीलीभीत

पूरनपुर पीलीभीत।
जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह ने तहसील पूरनपुर क्षेत्र के अन्तर्गत पिपरिया मझरा पशु आश्रय स्थल एवं नगर पालिका परिषद पूरनपुर में अस्थाई गौशाला का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी द्वारा निराश्रित गोवंशों हेतु भूसा, पीने योग्य पानी, हरा चारा, साफ-सफाई व्यवस्था सहित अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। जिलाधिकारी ने गोवंश की संख्या जानी एवं पशु चिकित्सक को नियमित गौवंशों की देखरेख हेतु निर्देशित किया। इसके साथ ही उन्होंने गोवंशों के ईयर टेगिंग के सम्बन्ध में जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान गौशाला परिसर में पौधा रोपित करने के निर्देश दिये।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने भूसे की उपलब्धता के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त की। इस दौरान सम्बन्धित द्वारा अवगत कराया कि गौशाला में गौवंशों हेतु पर्याप्त मात्रा में भूसा, हरा चारा व चोकर उपलब्ध हैं। इस दौरान जिलाधिकारी ने गौशाला की साफ-सफाई व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिये।
इस दौरान तहसीलदार पूरनपुर सहित अन्य उपस्थित रहे।

हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
अभी यहाँ क्लिक करके डाउनलोड करें  
स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now