*मनचलों पर भारी, जागरूक और सशक्त नारी*

Listen to this article

*मनचलों पर भारी, जागरूक और सशक्त नारी*

रुद्र नारायन तिवारी की रिपोर्ट

*मिशन शक्ति: महिला सुरक्षा और सशक्तिकरण की दिशा में प्रभावी कदम*

श्रावस्ती पुलिस अधीक्षक घनश्याम चौरसिया के नेतृत्व में, “मिशन शक्ति” अभियान के पाँचवे चरण के अंतर्गत महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा व सशक्तिकरण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को साकार कर रही है। इस अभियान का उद्देश्य महिलाओं में सुरक्षा का भाव जाग्रत करना और समाज में जागरूकता का प्रसार करना है महिला बीट पुलिस अधिकारियों ने अपने-अपने थाना क्षेत्रों में विभिन्न स्थानों पर जागरूकता चौपालों का आयोजन किया। इस दौरान महिलाओं, बच्चियों और आम जन को उनके अधिकारों और सुरक्षा के उपायों के बारे में जागरूक किया “मिशन शक्ति” अभियान के माध्यम से, पुलिस और समुदाय के बीच सहयोग और विश्वास का मजबूत संबंध बनाने का प्रयास किया जा रहा है। इस अभियान में नागरिकों से भी सहभागिता की अपील की गई, ताकि महिला सुरक्षा और समानता के प्रति सामूहिक उत्तरदायित्व को बढ़ावा दिया जा सके।महिला बीट पुलिस अधिकारियों ने साइबर सुरक्षा की दिशा में भी जागरूकता फैलाई। बाल विवाह, लैंगिक समानता और महिला अधिकारों से संबंधित जानकारी के साथ-साथ साइबर अपराधों से बचाव के उपायों पर भी जोर दिया गया।मिशन शक्ति” का उद्देश्य समाज में महिलाओं के प्रति सम्मान, सुरक्षा, और सशक्तिकरण की भावना को मजबूत करना है। महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करना और उन्हें अपने अधिकारों के प्रति जागरूक बनाना उत्तर प्रदेश पुलिस का एक महत्वपूर्ण उद्देश्य है।हम सभी नागरिकों से आग्रह करते हैं कि वे इस अभियान में सक्रिय भूमिका निभाएं और महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान, और समानता के मूल्यों को बढ़ावा दें। “मिशन शक्ति-5” के माध्यम से, हम एक सुरक्षित समाज के निर्माण के प्रति संकल्पित हैं।

हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
अभी यहाँ क्लिक करके डाउनलोड करें  
स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now