*सशस्त्र सीमा बल ने किया यौन उत्पीड़न से संबंधित कार्यशाला का आयोजन
रुद्र नारायन तिवारी की रिपोर्ट
*यौन उत्पीड़न से जुड़े कानूनी पहलुओं,रोकथाम और उपायों की दी जानकारी*
श्रावस्ती कमांडेंट 62वीं वाहिनी एसएसबी भिनगा के दिशा निर्देशन में वाहिनी मुख्यालय, भिनगा मे लैंगिक संवेदनशीलता और कार्यस्थल पर महिलाओं के प्रति सम्मानजनक वातावरण सुनिश्चित करने के उद्देश्य से एक विशेष कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला का मुख्य विषय “कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न की रोकथाम” करना है।इस अवसर पर निरूपेश कुमार, उप-कमांडेंट ने अपने संबोधन में कार्यस्थल पर सभी कर्मचारियों, विशेष रूप से महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने और उन्हें समान अवसर प्रदान करने की प्रतिबद्धता व्यक्त की।कार्यक्रम के मुख्य वक्ता के रूप में उत्तर प्रदेश पुलिस से उप-निरीक्षक पुष्पलता ने यौन उत्पीड़न से जुड़े कानूनी पहलुओं, इसकी रोकथाम के उपायों और शिकायत निवारण प्रक्रियाओं के बारे में जानकारी दी। साथ ही, कार्यशाला में यौन उत्पीड़न के मामलों की पहचान, रिपोर्टिंग और संबंधित व्यक्तियों की सहायता के लिए विभिन्न प्रक्रियाओं पर चर्चा की गई।इस अवसर पर वाहिनी के महिला एवं पुरुष बलकर्मी उपस्थित रहे ।
