त्रि-दिवसीय मेले का हुआ भव्य आगाज, मेले में उमडा़ जन सैलाब

Listen to this article

*त्रि-दिवसीय मेले का हुआ भव्य आगाज, मेले में उमडा़ जन सैलाब*

संपादक रुद्र नारायन तिवारी की रिपोर्ट

*संस्कृति एवं सूचना विभाग के पंजीकृत कलाकारों द्वारा की गई प्रस्तृती*

श्रावस्ती,उत्तर प्रदेश सरकार के ’’सेवा, सुरक्षा एवं सुशासन’’ के आठ वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में ए0आर0टी0ओ0 कार्यालय के निकट मैदान में त्रि-दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि के रूप में पधारे उपाध्यक्ष, उत्तर प्रदेश अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति आयोग श्री बेचन राम जी,अध्यक्ष जिला पंचायत दद्दन मिश्रा, विधायक भिनगा इन्द्राणी वर्मा, जिलाध्यक्ष डा0 मिश्रीलाल वर्मा, जिलाधिकारी अजय कुमार द्विवेदी, पुलिस अधीक्षक घनश्याम चौरसिया, मुख्य विकास अधिकारी अनुभव सिंह, विधायक प्रतिनिधि अवधेश पाण्डेय एवं पूर्व जिलाध्यक्ष उदय प्रकाश त्रिपाठी द्वारा फीता काटकर एवं द्वीप प्रज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम में ग्राम विकास विभाग, पंचायती राज विभाग, पूर्ति विभाग, शिक्षा विभाग, समाज कल्याण, पुलिस विभाग, दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग, नगर पंचायत, स्वास्थ्य विभाग समेत अन्य विभागों द्वारा स्टॉल लगाया गया। जिसका माननीय उपाध्याक्ष,अध्यक्ष जिला पंचायत, जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक एवं मुख्य विकास अधिकारी ने भ्रमण कर अवलोकन भी किया। तत्पश्चात् कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती वंदना के साथ द्वीप प्रज्वलित कर की गई। इसके अलावा विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये गये। इसके अतिरिक्त सूचना एवं संस्कृति विभाग के पंजीकृत कलाकारों द्वारा सरकार की योजनाओं पर आधारित लोकगीतों एवं भक्ति गीतों का प्रस्तुतीकरण किया गया, जिस पर उपस्थित लोगों ने तालियों से उनका उत्साहवर्धन किया।
इस अवसर पर उपाध्यक्ष ने जनपद की विभिन्न ग्राम पंचायतों से आए आम जनमानस को संबोधित किया। उन्होने कहा कि यह कार्यक्रम ’’यूपीः भारत सरकार का ग्रोथ इंजन’’ की थीम पर 25 से 27 मार्च तक आयोजित किया जा रहा है। उन्होने सरकार की आठ साल की महत्वपूर्ण उपलब्धियां गिनाईं। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश देश के विकास को नई दिशा दे रहा है। उन्होने कहा कि मुख्यमंत्री योगी के नेतृत्व में विगत 8 वर्षाे में प्रदेश की अर्थव्यवस्था और इन्फ्रास्ट्रक्चर को लगातार मजबूती प्रदान की जा रही है। यही प्रदेश है जहां किसान पहले आत्महत्या करता था, युवा के सामने पहचान का संकट था, इसी प्रदेश में दंगे अराजकता था..। प्रदेश वही है, लेकिन मुख्यमंत्री के नेतृत्व वाली इस सरकार में बदलाव को महसूस किया जा रहा है। इस दौरान अध्यक्ष जिला पंचायत ने कहा कि सरकार द्वारा जो भी विकास कार्यक्रमों का क्रियान्वयन हुआ है, उसकी वजह से उत्तर प्रदेश जो बीमारू राज्य था, आज वही प्रदेश देश की अर्थव्यवस्था का ग्रोथ इंजन के रूप में जाना जा रहा है। आज प्रत्येक सेक्टर में प्रदेश देश के विकास को देखा जा रहा है।
जिलाधिकारी ने प्रदेश सरकार के ’’सेवा, सुरक्षा एवं सुशासन’’ के आठ वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर उपस्थित जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं आम जनमानस को बधाई देते हुए विगत 08 वर्षो के दौरान जनपद की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। उन्होने कहा कि हम सभी के लिए यह हर्ष का विषय है। प्रदेश सरकार के आठ वर्ष पूर्ण होने पर आज महोत्सव के रूप में मनाया जा रहा है। जिसमें विगत आठ वर्षो में जनपद की जो उपलब्धियां रही है, उनकी प्रदर्शनी लगाकर लोगों को जागरूक किया जा रहा है। इसके अलावा विभिन्न विभागों के स्टाल भी लगाये गये है, जिसमें सम्बन्धित विभागों के द्वारा संचालित की जा रही योजनाओं की जानकारी लेकर लाभ ले सकते है। मेले में स्वास्थ्य विभागों के कैम्प भी लगाये गये है, जहां लोग अपना निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण कराकर उपचार करा सकते है। मेले में प्रयागराज महाकुम्भ का जल भी लाया गया है, जिसे आम जनमानस में वितरित किया जा रहा है। इसके साथ ही मेले में खान-पान, स्थानीय उत्पादों आदि से सम्बन्धित अन्य स्टाल भी लगाये गये है, जिसमें आम लोग अपनी रोजमर्रा की चीजों को भी खरीद सकते है। इस मेले का सम्पूर्ण उद्देश्य यह है कि सरकार की योजनाओं की जानकारी के साथ-साथ उनका पंजीकरण, बच्चों के मनोरंजन व परिवार के अन्य सदस्यों के लिए आकर्षण का केन्द्र बना रहे। मेले में प्रतिदिन सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी किया जाना है। उन्होने आम जनमानस से अपील किया बड़ी से बड़ी संख्या में उपस्थित होकर मेले का आनन्द उठायें और सरकारी योजनाओं की जानकारी लेकर उनमें पंजीकरण कराकर उसका लाभ लें।उन्होने जनपद श्रावस्ती में विगत आठ वर्षाे में निर्माणाधीन अथवा पूर्ण महत्वपूर्ण परियोजनाओं, लाभार्थीपरक योजनाओं, विशिष्ट कीर्तिमान, अभिनव प्रयास व अन्य उल्लेखनीय कार्यों का विवरण प्रस्तुत किया। उन्होने बताया कि जनपद श्रावस्ती में लगभग रू0 400 करोड़ की लागत से एयरपोर्ट का निर्माण कराया गया है। एयरपोर्ट विस्तारीकरण की प्रक्रिया गतिमान है। आजादी के बाद जनपद श्रावस्ती में रेलवे लाइन का कार्य प्रस्तावति है। जिसके अन्तर्गत कुल 3840 कृषकों द्वारा लगभग 405 है0 भूमि अधिग्रहण किया जाना है। भूमि अधिग्रहण की कार्यवाही जारी है। रु0 110.83 करोड की लागत से जिला कारागार का निर्माण, रु0 51.23 करोड़ की लागत से स्वदेश दर्शन योजनान्तर्गत बौद्ध सर्किट का पर्यटन विकास, रू0 43.02 करोड की लागत से जनपद न्यायालय का निर्माण, आकांक्षात्मक ब्लॉक कार्यक्रम के अन्तर्गत नीति आयोग, भारत सरकार द्वारा निर्गत प्रथम डेल्टा रैंकिंग में सम्पूर्ण देश के 500 आकांक्षात्मक विकास खण्डो में जनपद श्रावस्ती के विकास खण्ड जमुनहा को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है। इस उपलब्धि हेतु विकास खण्ड जमुनहा जनपद श्रावस्ती को रू0 3 करोड अवार्ड के रूप में प्राप्त हुआ है।
उन्होने कहा कि जनपद में शासकीय भू-खंडो पर शिलापट्ट स्थापना करायी गयी है। जिसका उद्देश्य शासकीय भूमियो पर अतिक्रमण को रोकना, शासकीय योजनाओ हेतु भूमि की उपलब्धता सुनिश्चित करना, कम्प्यूरीकृत जी0पी0एस0 टैग्ड डेटा बेस तैयार करना, ग्राम वसियो को शासकीय भूमि की जानकारी कराना है। राजस्व वादों के निस्तारण में विगत मासान्तों में जनपद श्रावस्ती निरन्तर टॉप-10 जनपदों में रहा है। वाद की धारा-116 राजस्व संहिता में प्रथम स्थान, धारा-67 राजस्व संहिता में तृतीय स्थान पर है। मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान के अन्तर्गत लक्ष्यों की शत-प्रतिशत पूर्ति कर ली गयी है। लगभग 70 प्रतिशत ऋण का भुगतान कर दिया गया है। इस योजना में जनपद श्रावस्ती प्रथम स्थान पर है।
जनपद श्रावस्ती का सकल जिला उत्पाद वर्ष 2011-12 में रू0 2303 करोड था, जो बढ़कर रू0 8447 करोड़ हो गया है। इसी प्रकार जनपद श्रावस्ती की प्रति व्यक्ति आय वर्ष 2011-12 में 25205 रूपये थी, जो बढकर प्रति व्यक्ति आय 71031 रूपये हो गयी हैं। जनपद की प्रति व्यक्ति आय में वृद्धि 24.10 प्रतिशत है। एनीमिया मुक्त भारत अभियान कार्यक्रम में प्रदेश में जनपद श्रावस्ती का प्रथम स्थान बने रहने का रिकार्ड हुआ है। पोषण मिशन के अन्तर्गत सम्भव अभियान कार्यक्रम में जनपद प्रथम स्थान पर है। स्वच्छता अभियान अन्तर्गत मॉडल ग्राम निर्माण में जनपद तीसरे स्थान पर है। बाढ के दृष्टिगत बाढ़ प्रबन्धन हेतु 73 नाव, 19 बाढ़ चौकी, 66 राहत शरणालय, 430 प्रशिक्षित आपदा मित्र तथा जनपद एवं तहसील स्तरीय कन्ट्रोल रूम, पशु हेतु उपचार एवं शरणालय की व्यवस्था, एन0डी0आर0एफ0, एस0डी0आर0एफ0, पी0ए0सी0 एवं स्थानीय गोताखोर, एम्बुलेंस एवं मेडिकल टीम की व्यवस्था की गयी है। बाढ़ प्रभावित परिवारों को आर्थिक सहायता प्रदान की गयी है। जिसके अन्तर्गत क्षतिग्रस्त मकानों के लिए रू0 28 लाख, जनहानि के लिए रू0 188 लाख, कपड़ा/बर्तन क्षति हेतु रू0 3.7 लाख, फसल क्षति हेतु रू0 5.7 लाख तथा भूमि कटान के लिए रू0 6 लाख का भुगतान किया गया है। आपरेशन त्रिनेत्र-सशस्त्र सीमा बल की अनुशंसा पर सीमावर्ती क्षेत्रो की गतिविधियों की निगरानी हेतु सीमावर्ती एवं ग्रामीण क्षेत्रों में सी0सी0टी0वी0 कैमरों की स्थापना करायी गयी है। रू0 3752 लाख की लागत से जनपद श्रावस्ती में नाबार्ड योजनान्तर्गत गिलौला से भिनगा मार्ग के मध्य राप्ती नदी के सिसवारा घाट पर 02 लेन सेतु, पहुॅच मार्ग, अतिरिक्त पहुॅचमार्ग एवं सुरक्षात्मक कार्य का निर्माण कार्य कराया जा रहा है। जनपद श्रावस्ती में कुल 136 एम0ओ0यू0 हस्ताक्षरित हुये, जिसके सापेक्ष कुल 2359.7 करोड निवेश प्राप्त हुये। जिससे लगभग 10000 रोजगार सृजन की संभावना है। अब तक धरातल पर 450 रोजगार सृजन हो चुका है। पीएम किसान सम्मान निधि के तहत 224159 कृषकों को रुपए 580.82 करोड़ से लाभान्वित किया गया। किसान ऋण मोचन योजना के तहत 33920 कृषकों को रुपए 209.73 करोड़ से लाभान्वित किया गया। जनपद में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत कुल 23958 एवं मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत 1757 आवासों का वितरण किया गया। स्वच्छ भारत मिशन के तहत व्यक्तिगत शौचालय निर्माण हेतु 145005 व 440 सामुदायिक शौचालयों का लाभ दिया गया। विभिन्न लाभार्थिपरक योजनाओं के तहत निराश्रित महिला पेंशन योजना के 17824, वृद्धावस्था पेंशन के 27994, दिव्यांगजन पेंशन के 4495, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना के 8853, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के 28422 लाभार्थियों को लाभ दिया गया है। सामूहिक विवाह योजना के तहज जनपद में अबतक कुल 4251 जोड़ों का विवाह सम्पन्न कराया गया। आयुष्मान भारत योजना के तहज जनपद के कुल 331694 लाभार्थियों का गोल्डन कार्ड बनाया गया है। जनपद के कुल 207613 लाभार्थियों को राशन कार्ड धारक निर्गत करते हुए अबतक 18 लाख 42 हजार 383 कुंतल खाद्यान्न का वितरण किया जा चुका है। पीएम उज्ज्वला योजना के तहत 94050 लाभार्थियों को निःशुल्क कनेक्शन दिया गया है।
कार्यक्रम के अन्त में जिलाधिकारी एवं मुख्य विकास अधिकारी ने उपस्थित मुख्य अतिथि उपाध्यक्ष, जनप्रतिनिधियों को प्रतीक चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया। तदोपरान्त उपाध्यक्ष ने प्रदेश सरकार के आठ वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर प्रेसवार्ता भी किया तथा प्रदेश सरकार की आठ वर्ष की उपलब्धियों को गिनाया।

हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
अभी यहाँ क्लिक करके डाउनलोड करें  
स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now