प्रधानाध्यापिका सुनीता आर्या ने बच्चों को समर कैंप के बारे में दी जानकारी

Listen to this article

प्रधानाध्यापिका सुनीता आर्या ने बच्चों को समर कैंप के बारे में दी जानकारी

बहराइच। राजकीय हाईस्कूल समसातरहर बहराइच में ग्रीष्म कालीन शिविर का आयोजन विद्यार्थियों के समग्र विकास हेतु राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अंतर्गत राजकीय हाई स्कूल समसातरहर में दिनांक 21 मई से 10 जून 2025 तक नई खोज एवं खेल-खेल में सिखाने हेतु ग्रीष्मकालीन शिविर का आयोजन किया जा रहा है। प्रधानाध्यापिका सुनीता आर्या ने बताया कि विद्यार्थी नियमित पढ़ाई से भिन्न रोचक गतिविधियों का आनंद ले रहे हैं। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों में रचनात्मक सोच विकसित करना सामाजिक सांस्कृतिक मूल्यों की समझ विकसित करना तथा खेल कला विज्ञान और सांस्कृतिक गतिविधियों के माध्यम से विद्यार्थियों को समग्र विकास करना है। इस हेतु प्रतिदिन सुबह 30 मिनट योग और व्यायाम का आयोजन किया जाता है। और विभागीय निर्देशानुसार अन्य कार्यक्रमों का आयोजन भी किया जा रहा है। समर कैंप में छात्र-छात्राओं को व्यायाम योगा एवं पेपर मैसे एवं चित्रकला प्रतियोगिता कराई गई जिसमें छात्र-छात्राओं ने अपनी योग्यता का प्रदर्शन किया l

हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
अभी यहाँ क्लिक करके डाउनलोड करें  
स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now