स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर बच्चों ने निकाली भव्य तिरंगा रैली

Listen to this article

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर बच्चों ने निकाली भव्य तिरंगा रैली

पारसनाथ इंटर कॉलेज चेतरा में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

बहराइच। श्री पारसनाथ शुक्ला इंटर कालेज बृजेन्द्र नगर चेतरा में धूमधाम से 15 अगस्त मनाया गया। प्रबंधक नीशा शुक्ला व प्रधानाचार्य बृजेन्द्र शुक्ला ने ध्वजारोहण किया और राष्ट्रगान हुआ। वंदे मातरम और भारत माता जय के नारों से कालेज परिसर गूंज उठा।‌ इस दौरान विद्यार्थियों ने गाजे-बाजे के साथ भव्य तिरंगा रैली निकाली। तिरंगा रैली विद्यालय परिसर से शुरू हुई जो चेतरा होते हुए बेडनापुर पहुंची और वापस आकर विद्यालय में समाप्त हुई। रैली में प्रधानाचार्य बृजेन्द्र शुक्ला व आमना खान समेत बच्चों व शिक्षक – शिक्षिकाओं ने हाथों में तिरंगा लेकर देश भक्ति नारें लगाते रहें और देश भक्ति गीत और नारों से बेडनापुर इलाका गुंजायमान हो उठा। छात्र – छात्राओं राष्ट्रीय गीत व भाषण भी प्रस्तुत किया। प्रधानाचार्य बृजेन्द्र शुक्ला ने 15 अगस्त के बारे में छात्र-छात्राओं को जानकारी दी। प्रधानाचार्य ने कार्यक्रम में प्रतिभाग करने वाले छात्र छात्राओं को सम्मानित भी किया। कार्यक्रम समापन में मिष्ठान का वितरण हुआ। इस मौके पर प्रधानाचार्या आमना खान, शिक्षक अशोक कुमार त्रिपाठी ,अनिल कुमार मिश्रा, दीपक कुमार श्रीवास्तव,शंभू दयाल मिश्रा, जितेंद्र कुमार शुक्ला अखिलेश कुमार पांडेय,विशाल बाजपेयी ,सुशील कुमार मिश्रा, भूपेंद्र कुमार तिवारी , शांति प्रसाद तिवारी, अलंकार मिश्र ,विकास कांत पाठक , दीपा सिंह ,अंशी सिंह,भावना शर्मा, अर्पिता सिंह,दीपक त्रिपाठी, सईद खान,दिवाकर त्रिपाठी, चंद्र प्रकाश प्रजापति,सागर बाल्मिकी,आफरीन खान,सायरा खान,छाया शर्मा, सूर्यमणि त्रिपाठी,शुभम तिवारी, अंजलि त्रिपाठी,सीमा मिश्रा, प्रकृति अवस्थी,नेहा सोनी समेत सैकड़ों छात्र – छात्राएं व अभिभावक उपस्थित रहें।

हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
अभी यहाँ क्लिक करके डाउनलोड करें  
स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now