*खबर जनपद पीलीभीत*
*जिला संवाददाता वेद* *प्रकाश पीलीभीत से*
*77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर पुलिस लाइन पीलीभीत में भव्य परेड एवं देशभक्ति से ओत-प्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन, सराहनीय कार्य करने वाले पुलिस कर्मियों एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले बच्चों को किया गया सम्मानित*
आज दिनांक 26.01.2026 को रिजर्व पुलिस लाइन पीलीभीत में भव्य परेड एवं देशभक्ति विषयक सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में मा0 संजय सिंह गंगवार, राज्यमंत्री (उत्तर प्रदेश सरकार) द्वारा ध्वजारोहण कर राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी गई एवं परेड का मान प्रणाम लिया गया। इस अवसर पर DIG/ SP पीलीभीत द्वारा समस्त पुलिस अधि0/कर्मचारीगणों को संविधान में उल्लिखित संकल्प की शपथ दिलाई गई।
परेड के दौरान नागरिक पुलिस, रिक्रूट आरक्षी, मोटरसाइकिल स्क्वाड, फायर सर्विस, रेडियो शाखा, यूपी-112 दोपहिया एवं चारपहिया वाहन, फील्ड यूनिट आदि टुकड़ियों द्वारा मार्च पास्ट एवं हर्ष फायरिंग कर राष्ट्रध्वज को सलामी दी गई। साथ ही फायर सर्विस द्वारा तिरंगे झण्डे की जलधारा तथा विभिन्न टुकड़ियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन ने उपस्थित जनसमूह का मन मोह लिया।
कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि मा0 राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार द्वारा पीलीभीत को उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा प्रदत्त “महाकुंभ सेवा मेडल” से सम्मानित किया गया, जो जनपद पुलिस के उत्कृष्ट, अनुशासित एवं जनसेवाभाव से किए गए कार्यों का प्रतीक है।
इसके पश्चात मुख्य अतिथि मा0 राज्यमंत्री श्री संजय सिंह गंगवार, @DmPilibhit एवं DIG SP पीलीभीत द्वारा जनपद के टोली कमांडरों तथा जनहित में उत्कृष्ट एवं राष्ट्रीय गौरव की भावना से परिपूर्ण रहा।












