लक्ष्मण नगर उप डाकघर में गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया

Listen to this article

लक्ष्मण नगर उप डाकघर में गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया

लक्ष्मण नगर बाजार स्थित उप डाकघर में 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में मनाया गया। इस अवसर पर तिरंगा झंडा फहराया गया। सभी कर्मचारियों ने राष्ट्रीय गान गाया और वंदे मातरम् के नारों से वातावरण को देशभक्ति से ओत-प्रोत कर दिया।

समारोह के दौरान बच्चों एवं बुजुर्गों को मिठाइयाँ वितरित की गईं। कार्यक्रम में डाक विभाग के सभी कर्मचारी उपस्थित रहे।
इस अवसर पर SPM श्री अतीन्द्र बाजपेई, श्री सतीश चंद्र मिश्रा, श्री ओंकार नाथ मिश्रा, श्री अविनाश मिश्रा, श्री रफी अहमद, श्री करण त्रिपाठी एवं श्री विकास चौहान मौजूद रहे।

हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
अभी यहाँ क्लिक करके डाउनलोड करें  
स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now