*आंगनबाड़ी कर्मचारी व सहायिका एसोसिएशन श्रावस्ती का विभिन्न मांगों को लेकर एकदिवसीय धरना*
*आंगनबाड़ी व सहायिका बहनों ने सुबह 10:00 बजे कलेक्ट्रेट पहुंचकर उप जिलाधिकारी न्यायिक को सौंपा ज्ञापन*
संवाददाता -मंजीत कुमार मिश्र
श्रावस्ती – आंगनबाड़ी कर्मचारी व सहायिका एसोसिएशन श्रावस्ती द्वारा अपने विभिन्न मांगों को लेकर के कलेक्ट्रेट श्रावस्ती में एकदिवसीय धरना का आयोजन किया और पांच सूत्रीय ज्ञापन प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री को संबोधित उप जिला अधिकारी न्यायिक को सौंपा संगठन की महामंत्री किरन वर्मा द्वारा उप जिलाधिकारी न्यायिक से कहा गया कि यदि सरकार द्वारा इस वित्तीय बजट में इन मांगों पर विचार नहीं किया तो आंगनवाड़ी कार्यकर्ता दिवस होकर काम बंद,कलम बंद, हड़ताल पर चली जाएगी जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी आंगनबाड़ी कर्मचारी द्वारा अपनी मांगों में पूर्णकालिक सरकारी कर्मचारी का दर्जा वेतनमान,पेंशन, ग्रेचूटी,पीएफ आदि सरकारी कर्मचारियों के समान देने की बात कही पोषण ट्रैक्टर व अन्य ऑनलाइन कार्य हेतु ₹2000 मोबाइल क्रय राशि व 2000 रुपए प्रतिमाह भत्ता, रिचार्ज स्वरूप ₹1500 PLI को नियमित मानदेय में सम्मिलित किया जाना, सामुदायिक गतिविधियों में धनराशि का प्रत्येक महीने भुगतान किया जाना,किराए के भवनों में संचालित आंगनबाड़ी केंद्रों का किराया सीधे भवन स्वामी को भुगतान करना,निजीकरण आउटसोर्सिंग पर पूर्णतया प्रतिबंध तथा वर्ष भर गुणवत्तापूर्ण पोषण पोषाहार का स्थाई व्यवस्था सुनिश्चित करना,वआंगनबाड़ी कर्मचारी को बी एल ओ व अन्य विभाग के कार्यों का अतिरिक्त भार न दिया जाना,उत्पीड़न व मनमानी कटौती तथा सेवा समाप्ति पर रोक लगाना,राजनीतिक कार्यों में जबरन उपयोग न करना तथा टीए, डीए तथा संघ के साथ नियमित सरकारी बैठक आयोजित करना शामिल है इस मौके पर कांति मिश्रा, कुसुम लता, मधुमालती मिश्रा, निर्मला आराधना त्रिवेदी सुमन जायसवाल, भुवनेश्वरी देवी सुषमा जयसवाल सुमन त्रिवेदी आज जिले की आंगनवाड़ी कार्यकर्ता उपस्थित रही












