*भगवान विश्वकर्मा का मनाया गया प्राकट्य उत्सव*
संवाददाता-मंजीत मिश्र
जमुनहा /श्रावस्ती -विकासखंड जमुनहा के ग्राम पंचायत कलकलवा में 31/1/2026 माघ शुक्ल पक्ष त्रयोदशी को ग्रामीणों द्वारा भगवान विश्वकर्मा का प्राकट्य उत्सव मनाया गया यह कार्यक्रम पूर्व प्रधान किशोरी लाल विश्वकर्मा के आवास पर आयोजित किया गया जिसमें मंजीत कुमार मिश्र मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए मुख्य अतिथि मंजीत कुमार मिश्र ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया वहां उपस्थित सभी ग्रामीणों ने भगवान विश्वकर्मा का पूजन किया इसके बाद आरती की गई और प्रसाद वितरित किया गया इस अवसर पर जनसमूहों को भगवान विश्वकर्मा के महत्व उनके जीवन दर्शन के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दिया कार्यक्रम में अजय कुमार शर्मा जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी वार्ड नंबर 10 किशोरी लाल विश्वकर्मा महेंद्र कुमार विश्वकर्मा कन्हैया विश्वकर्मा डॉक्टर प्रेमी लाल विश्वकर्मा रंगलाल विश्वकर्मा सम्यक समाज पार्टी के पूर्व विधायक प्रत्याशी गुड्डू उर्फ राम रूप विश्वकर्मा,जितेंद्र विश्वकर्मा,सुरेश कुमार विश्वकर्मा,सालिक राम विश्वकर्मा, अशोक कुमार विश्वकर्मा, शिवम विश्वकर्मा, दुर्गा प्रसाद गौतम,राशिद रायनी, अयांश विश्वकर्मा और प्रज्वल विश्वकर्मा सहित कई ग्राम वासी मौजूद रहे












