*विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम का हुआ आयोजन*
संवाददाता-मंजीत कुमार मिश्र
जमुनहा /श्रावस्ती -जनपद श्रावस्ती में जिला निर्वाचन अधिकारी अश्विनी कुमार पांडे के निर्देश पर आज विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया इस कार्यक्रम के तहत मतदाताओं को फॉर्म से भरकर मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज करवाने का अंतिम अवसर दिया गया जिला निर्वाचन अधिकारी अश्वनी कुमार पांडे ने जिले के सभी मतदाताओं के लिए विशेष अभियान चलाया आदर्श इंटर कॉलेज के बूथ संख्या 33 पर अनीता श्रीवास्तव,बूथ संख्या 34 पर अशोक कुमार, बूथ संख्या 35 पर ललिता यादव और बूथ संख्या 36 पर शमशाद अहमद खान सुबह 11:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक फॉर्म लेकर मौजूद रहे इन बूथों पर कई मतदाताओं के नाम सूची में जोड़े गए साथ ही कई नाम में सुधार भी किए गए सुपरवाइजर राजेश कुमार वर्मा की निगरानी में सभी बूथ लेवल अधिकारियों ने यह कार्य किया सुपरवाइजर राजेश कुमार वर्मा ने बताया कि आज विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत मतदाताओं को मतदाता सूची में नाम दर्ज करवाने का अंतिम मौका दिया गया है आगे जानकारी देते उन्होंने बताया कि सभी बूथ अधिकारी अपने-अपने बूथ पर सुबह 11:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक मौजूद रहेंगे ताकि जिन मतदाताओं के नाम सूची में नहीं उनके नाम जोड़े जा सके और जिन पर आपत्ति है उनको हटाया जा सके












