*श्रावस्ती में बाजार से लौट रहे युवक पर हमला, चाचा की अज्ञात कारणों से मौत पुलिस छान बीन में जुटी, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद होगा खुलासा

Listen to this article

*श्रावस्ती में बाजार से लौट रहे युवक पर हमला, चाचा की अज्ञात कारणों से मौत*

 

 

*पुलिस छान बीन में जुटी, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद होगा खुलासा*

 

ब्यूरो रिपोर्ट श्रावस्ती

 

*मल्हीपुर /श्रावस्ती* -खबर थाना मल्हीपुर के अंतर्गत ग्राम सागर गांव का है जहां बीती रात मोहम्मद आजम खान पुत्र अब्दुल जब्बार खान अपने चाचा अब्दुल सत्तार खान के साथ बाजार गया था जो ग्राम पंचायत सागर गांव का निवासी है बाजार से वापस लौटते समय विपक्षी गणों ने रोक कर नोटिस पढ़ने के बहाने हमला कर दिया गाली गलौज और मारपीट हुई विपक्षी गणों के चंगुल से जान बचाकर युवक ने डायल 112 पुलिस को फोन किया,डायल112 ने दोनों पक्षों को थाने बुलाया,युवक आजम का कहना है कि मैंने थाने पहुंचकर तहरीर दी ही थी कि इस बीच घर से फोन आया कि आपके चाचा अब्दुल सत्तार खान की मृत्यु हो चुकी है आजम घर पहुंचा तो मौके पर पुलिस मौजूद थी पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिनगा भेज दिया फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है मामला मारपीट,पुरानी रंजिश या अन्य कारणों को लेकर है पुलिस पड़ताल में जुटी हुई है मौत की असली वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही साफ हो सकेगी घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल होने से पुलिस स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं जिससे कोई और अप्रिय घटना न हो

हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
अभी यहाँ क्लिक करके डाउनलोड करें  
स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now