*हरिहरपुर रानी के ब्लाक कार्यकारिणी का किया गया गठन*
*आंगनबाड़ी कर्मचारी व सहायिका एसोसिएशन श्रावस्ती द्वारा ब्लाक कार्यकारिणी गठित*
*गीता देवी को ब्लॉक अध्यक्ष व शास्ती सिंह को महामंत्री चुना गया*
संवाददाता-मंजीत मिश्र
*हरिहरपुर रानी/ श्रावस्ती*- आंगनबाड़ी कर्मचारी व सहायिका संगठन जनपद श्रावस्ती द्वारा जनपद श्रावस्ती के ब्लाक हरिहरपुर रानी के लिए वर्तमान सत्र में नई कार्यकारिणी का गठन किया गया जिसमें सर्वसम्मति से ब्लॉक अध्यक्ष के रूप में गीता देवी निवासी मछरिहवा व महामंत्री के पद पर शास्ती सिंह निवासी भंगहा बाजार को चुना गया इसी प्रकार 19 सदस्य नई कार्यकारिणी का गठन किया गया जिसमें ब्लॉक प्रभारी आनंद मिश्रा, ब्लॉक संरक्षक दिनेश शर्मा, ब्लॉक संयोजक जितेंद्र वर्मा,ब्लॉक मीडिया प्रभारी मोहम्मद खान,उपाध्यक्ष पूनम शर्मा व ममता रानी कोषाध्यक्ष,मंशा रानी संगठन मंत्री,मीरा उप मंत्री, फातिमा बानो ऑडिटर,सुनीता देवी मंत्री,गीता रानी प्रचार मंत्री उमा श्रीवास्तव,व अनोखा, रुक्मणी,अस्मिता शुक्ला, श्याम कली,रीना देवी को सक्रिय सदस्य के रूप में चुना गया और अगले चुनाव तक यह कार्यकारिणी ब्लॉक के संगठन का कार्य भार देखेगी जिसकी जानकारी जिला अध्यक्ष माया जायसवाल व महामंत्री किरन वर्मा ने जरिए डाक पत्र के माध्यम से बाल विकास परियोजना अधिकारी व जिला कार्यक्रम अधिकारी श्रावस्ती को सूचना भेज दिया है उन्होंने कार्यकारिणी के चुने गए सदस्यों को अग्रिम कार्यकारिणी की बधाई दी है तथा उन्हें स्पष्ट संदेश दिया है कि अगले चुनाव तक यह कार्यकारिणी प्रभावी रूप से संगठन का कार्यभार देखेगी और चुने गए सभी सदस्य अपने-अपने पद का निर्वहन पूर्ण निष्ठा से करेंगे











