बुढ़िया जमीमा इटौरिया के ग्रामीणों ने प्रधान औऱ रोजगार सेवक पर सरकारी धन का बंदर बाट करने का आरोप लगाकर जिलाधिकारी से शिकायत कर की जांच की मांग

Listen to this article

पीलीभीत पूरनपुर

ब्यूरो रिपोर्ट ज्ञान प्रकाश पाठक पीलीभीत

बुढ़िया जमीमा इटौरिया के ग्रामीणों ने प्रधान औऱ रोजगार सेवक पर सरकारी धन का बंदर बाट करने का आरोप लगाकर जिलाधिकारी से शिकायत कर की जांच की मांग

खबर जनपद पीलीभीत से है जहाँ पूरनपुर विकास खंड की ग्राम पंचायत बुढ़िया जमीमा इटौरिया के ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से मिलकर शिकायत की शिकायत में ग्राम प्रधान और रोजगार सेवक द्वारा सरकारी धन का दुरुपयोग करने की बात कही ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि ग्राम प्रधान मंगों देवी द्वारा अनेक मद की धनराशि आहरण कर ली गई है। गांव में कार्यों के नाम पर कुछ नहीं किया गया है। प्राथमिक विद्यालय व सामुदायिक शौचालय, नल मरम्मत के नाम पर सरकारी धन का बंदर बाट किया गया है। जबकि गाँव में अभी भी सरकारी नल खराब पड़े है, गांव में लगी स्ट्रीट लाइटों की गुणवत्ता बहुत ही खराब है। ज्यादा पैसे का बिल लगाकर घटिया स्ट्रीट लाइटें लगाई गई हैं। जो की खराब है। पुलिया निर्माण धार्मिक स्थल अमृत सरोवर में भी मोटी धनराशि निकाल ली गई है और गणतंत्र दिवस पर भी अमृत सरोवर में ध्वजा रोहण भी नहीं किया गया, और सरोवर में कोई साफ सफाई भी नहीं है। खेल मैदान की राशि आहरण कर ली गई है जबकि खेल मैदान में उपले थोपे जा रहे है। आरोप यह भी कि ग्राम प्रधान के हस्ताक्षर बनाकर प्रधान पति झब्बूलाल ने कई कार्यों में घोटाला किया है। गांव में विकास के लिए जो भी पैसा आता है। वह फर्जी ढंग से ग्राम प्रधान व सचिव रोजगार सेवक बंदर बाट कर लेते हैं। गांव में किसी प्रकार का कोई विकास कार्य नहीं हो रहा है। ग्राम पंचायत में सदस्यों की कोई भी खुली बैठक नहीं कराई जाती है। फर्जी हस्ताक्षर व अंगूठा लगाकर फर्जी प्रस्ताव पास कर सरकारी धन का दुरुपयोग किया जा रहा है। ग्राम प्रधान व रोजगार सेवक अपने चहेते लोगों के खाते में बगैर मनरेगा कार्य कराए पैसा भेज देते हैं। ग्राम पंचायत में छेदालाल के घर से ट्रांसफार्मर तक सड़क निर्माण करवाया गया जिसकी निर्माण सामग्री बहुत ही घटिया लगाई गई है। सड़क बनने के बाद से ही टूटने लगी है। ग्रामीणों ने एफिडेविट बनवाकर जिलाधिकारी को देकर ग्राम पंचायत में किए गए घोटालों की जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की है।

हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
अभी यहाँ क्लिक करके डाउनलोड करें  
स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now