*लखनऊ में सर्वजन सनातन पार्टी की प्रदेश कार्यकारिणी बैठक संपन्न, नए प्रदेश अध्यक्ष की घोषणा*
रिपोर्ट सूरज त्रिवेदी
लखनऊ। राजधानी स्थित पार्टी कार्यालय में रविवार को सर्वजन सनातन पार्टी की प्रदेश कार्यकारिणी की महत्वपूर्ण बैठक राष्ट्रीय अध्यक्ष शीतल प्रसाद पांडेय के निर्देश एवं राष्ट्रीय महासचिव मृत्युंजय चौबे की आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव मृत्युंजय चौबे ने की इस दौरान प्रदेश कार्यकारिणी के कई वरिष्ठ पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।
बैठक में संगठनात्मक मजबूती, आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा और प्रदेश में पार्टी विस्तार को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। इसी क्रम में पार्टी के राष्ट्रीय प्रचारक अरुणेश मिश्रा के प्रस्ताव तथा राष्ट्रीय अध्यक्ष शीतला प्रसाद पांडेय की संस्तुति पर संगठन के सक्रिय कार्यकर्ता उमेश कुमार त्रिपाठी को उत्तर प्रदेश का प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत किया गया।
पार्टी नेतृत्व ने उनके अब तक के कार्यों और संगठन के प्रति समर्पण की सराहना करते हुए उन्हें नई जिम्मेदारी सौंपी। इसके साथ ही महिला मोर्चा को सशक्त बनाने के उद्देश्य से श्रीमती पूनम शर्मा को महिला मोर्चा का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया। बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों ने नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष और महिला मोर्चा अध्यक्ष को बधाई देते हुए संगठन को गांव-गांव तक मजबूत करने का संकल्प दोहराया। प्रेस को जारी विज्ञप्ति में बताया गया कि पार्टी प्रदेश में जनहित के मुद्दों को लेकर व्यापक अभियान चलाएगी और संगठन को और अधिक सक्रिय एवं प्रभावी बनाया जाएगा।











