उत्तर प्रदेश में जब चुनाव नजदीक आते हैं तो महफिल सजने लगती है गांव की चौपाल

Listen to this article

उत्तर प्रदेश में जब चुनाव नजदीक आते हैं तो महफिल सजने लगती है गांव की चौपालों एवं गली चौक चौराहों खेत खलिहानों में चर्चाएं तेज हो जाती हैं हालांकि अभी चुनाव को टालने की जानकारी प्राप्त हो रही है लेकिन प्रत्याशी हर दांव मजबूत करने में लगे हैं और क्षेत्रीय जनता काफी चुनाव को लेकर उत्सुक है वही वरिष्ठ साहित्यकार राम संवारे चातक द्विवेदी जी ने अवधी कविता के माध्यम से चुनावी हकीकत बयां की है जो सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोर रही हैं वैसे करीब दो दर्जन के आसपास पुस्तक भी प्रकाशित हुई हैं जो अमेजॉन फ्लिपकार्ट पर उपलब्ध है और सामाजिक मुद्दों पर रचनाएं लिखते रहते हैं ।

 

कविता 16/02/2026

महिला सीट भई लै अइबै परधानी,कराइकै बेईमानी रजऊ l
ऐसै आज केरि है सब कै कारस्तानी,कराइकै बेईमानी रजऊ ll

दारू गाँजा भाँग पियइबै,ताजी ताजी बोटी l
जीते के फिर बादि मिलै ना,चाहे माँगे रोटी ll
मँगतन से बदतर कय देबै जिनगानी,कराइकै बेईमानी….

करैं खिलाफत उनका रोजै, अपसै मा लड़वइबै l
दूरि दूरि से मिली भगति मा,जी भरि मजा उड़इबै ll
सगरौ खाय जाब ना खरचब कौड़ी कानी,कराइके…

बड़े बड़े हकिमन पर आपन,जी भरि रोब जमाइब l
करैं बेगार रात दिन हमरी , तब दुइ कौर खवाइब ll
जुरतै हौंकि देब जौ करिहैं आनाकानी,कराइकै….

चरपहिया से घूमब रोजै , देखब खूब सलीमा l
चाहै सुकरू बूड़ि जायँ, बिन पैसा मरैं हलीमा ll
तुमरिव भाग जागि जइहैं हमरे दिलजानी,कराइके…

कागज कै बस नाव चलाइब , बातन कै बस गंगा l
घरी घरी पर कपड़ा बदलब , चहै गाँव भरि नंगा ll
बनिकै रहब ठाठ से हमहूँ महरानी,कराइके….

पहिले बोलब नीक बादि मा,कूकुर जइसन काटब l
औरे के घर खोदि खोदि के , आपनि देहरी पाटब ll
चातक कब तक ऐसै छइबै छप्पर छानी,कराइके…

*लेखक*
*राम संवारे द्विवेदी (चातक)महसी बहराइच*

हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
अभी यहाँ क्लिक करके डाउनलोड करें  
स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now