भामाशाह ने राजकीय बालिका विद्यालय के लिए दान स्वरूप भेंट किया कंप्यूटर

Listen to this article

भामाशाह ने राजकीय बालिका विद्यालय के लिए दान स्वरूप भेंट किया कंप्यूटर।

भुसावर @ उपखंड क्षेत्र के गांव छौंकरवाडा कलां की आठ बिस्वा पट्टी में स्थित राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में भामाशाह रमेश चंद गुप्ता के ट्रस्ट द्वारा एक कंप्यूटर दान में दिया गया। ट्रस्ट प्रतिनिधि पूर्व जिला प्रमुख द्वारिका प्रसाद गोयल ने जानकारी देते हुए बताया कि गांव छोंकरवाड़ा कलां के मूल हाल गांधीधाम कच्छ गुजरात निवासी भामाशाह रमेश चंद गुप्ता के ट्रस्ट ऋषि किरण लॉजिस्टिक प्राइवेट लिमिटेड द्वारा एक कंप्यूटर विद्यालय परिवार के लिए दान में दिया गया। बालिका विद्यालय की संस्था प्रधान अपर्णा शर्मा ने बताया कि विद्यालय में शिक्षा सम्बन्धी ज्यादातर कार्य ऑनलाइन होने के कारण काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। कंप्यूटर ना होने के कारण विद्यालय परिवार के लिए शिक्षा सम्बन्धी डाटा भेजने में काफी परेशानी उठानी पड़ती थी। इसी परेशानी को देखते हुए बालिका विद्यालय की संस्था प्रधान द्वारा भामाशाह के ट्रस्ट से एक कंप्यूटर दिलाने की मांग की थी। विद्यालय परिवार की इस मांग पर भामाशाह रमेश चन्द गुप्ता के ट्रस्ट द्वारा तुरंत सुनवाई करते हुए करीब 47 हजार रुपए की लागत से एक कंप्यूटर खरीद कर दान में दिया गया। इस अवसर पर संस्था प्रधान अपर्णा शर्मा, पूर्व जिला प्रमुख द्वारिका प्रसाद गोयल, सुभाष बंसल, समाजसेवी सतेन्द्र चौधरी, अनंतराम हंसावत, शिक्षिका सोनम जैन, अनुरेश शर्मा, उर्मिला मीणा, निधि शर्मा, संजीता देवी, शिखा शर्मा,सचिन सिंह, मिथलेश कुमारी, फूलसिंह, वीरेन्द्र, विजय कुमार, विष्णु गोयल आदि मौजूद थे।

हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
अभी यहाँ क्लिक करके डाउनलोड करें  
स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now