कल से घर-घर होगी कुष्ठ रोगियों की पहचान

Listen to this article

कल से घर-घर होगी कुष्ठ रोगियों की पहचान

श्रावस्ती- जनपद के समस्त सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर शनिवार को कुष्ठ खोजी अभियान के तहत आशा कार्यकर्ताओं के लिए एक प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह अभियान नौ से 23 मार्च तक चलाया जाएगा। जिसका उद्देश्य संभावित कुष्ठ रोगियों की पहचान कर उन्हें समय पर इलाज उपलब्ध कराना है।

कुष्ठ मुक्त अभियान के लिए प्रशिक्षित हुई आशाएं

प्रशिक्षण के दौरान निर्देश दिया गया कि आशा कार्यकर्ता घर-घर जाकर संभावित मरीजों की पहचान करेंगी और उनकी जानकारी सुपरवाइजर के माध्यम से अस्पताल तक पहुंचाएंगी। स्वास्थ्य अधिकारियों ने बताया कि यदि शुरुआती चरण में ही कुष्ठ रोग की पहचान हो जाए, तो सामान्य उपचार से मरीज पूरी तरह ठीक हो सकता है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी श्रावस्ती डॉ अशोक कुमार सिंह ने कहा कि किसी भी संदिग्ध मरीज की सूचना मिलते ही उसे तुरंत स्वास्थ्य केंद्र भेजें, ताकि, रोग को फैलने से रोका जा सके।
अभियान के सफल क्रिनवायन हेतु जनपद स्तर से ब्लाकवार नोडल नामित किए गए है, अभियान की प्रतिदिन समीक्षा डॉ संत कुमार जिला कुष्ठ अधिकारी श्रावस्ती द्वारा किया जाएगा।

अन्य स्वास्थ्य योजनाओं का भी होगा सर्वे अभियान के दौरान आशा कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करेंगी।

हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
अभी यहाँ क्लिक करके डाउनलोड करें  
स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now