दर्दनाक सड़क हादसा: डंपर की टक्कर से युवक की मौके पर मौत

Listen to this article

दर्दनाक सड़क हादसा: डंपर की टक्कर से युवक की मौके पर मौत

बहुत ही दुखद और दिल को झकझोर देने वाली घटना में आज दिनांक 18 मार्च 2026 को लगभग दोपहर 1:00 बजे एक युवक की सड़क हादसे में मौके पर ही मौत हो गई।

मृतक की पहचान कूले राज चौहान पुत्र मुन्ना चौहान के रूप में हुई है, जिनकी भगवानपुर में दुकान बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, वह दोपहर में खाना खाने के लिए अपने घर गंगा पुरवा गए हुए थे।

घर से वापस लौटते समय वाजपेई पुरवा के पास एक अज्ञात डंपर ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि युवक की मौके पर ही मृत्यु हो गई।

घटना के बाद क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। स्थानीय लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है तथा अज्ञात डंपर की तलाश की जा रही है

हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
अभी यहाँ क्लिक करके डाउनलोड करें  
स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now