ड्यूटी पर जाते वख़्त PRD जवान की बाइक हादसे का शिकार, हालत गम्भीर।

Listen to this article

ड्यूटी पर जाते वख़्त PRD जवान की बाइक हादसे का शिकार, हालत गम्भीर।
विकासखंड जमुनहा के पीआर डी कंपनी जवान

* जमुनहा के गणेशपुर शिकारीचौड़ा के बुधराम को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया, प्रशासन ने लिया संज्ञान

गिरंट बाजार/श्रावस्ती, 22 मार्च:* विकासखंड जमुनहा की ग्राम पंचायत गणेशपुर शिकारीचौड़ा के निवासी बुधराम पुत्र गुरुदीन, PRD जवान, रबिवार सुब्ह ड्यूटी के लिए भिनगा जाते वख़्त मार्ग दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में उन्हें कई छोटे आईं। राहगीरों और स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें पहले नज़दीकी केन्द्र पर ले जाया गया, फिर जिला चिकित्सालय रेफर किया गया जहाँ उनकी हालत नाज़ुक बनी हुई है।

प्रशासन को घटना की सूचना दी गई है और मौके पर पुलिस ने ज़रूरी कार्यवाही शुरू की। परिजन मौजूद हैं। स्थानीय लोगों ने ड्यूटी-रत सुरक्षाकर्मियों के लिए रास्तों पर बेहतर सुरक्षा-इंतज़ाम और रफ़्तार-नियंत्रण की दरख़ास्त की है।

हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
अभी यहाँ क्लिक करके डाउनलोड करें  
स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now