गोरखनाथ मंदिर में शुक्रवार की सुबह उस समय दिल काे छू लेने वाला दृश्य देखने को मिला जब कानपुर से आई मात्र चार साल की यशस्विनी सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को अपना खास उपहार ‘बुलडोजर’ भेंट किया

Listen to this article

गोरखनाथ मंदिर में शुक्रवार की सुबह उस समय दिल काे छू लेने वाला दृश्य देखने को मिला जब कानपुर से आई मात्र चार साल की यशस्विनी सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को अपना खास उपहार ‘बुलडोजर’ भेंट किया

हुआ यह कि नियमित पूजा-अर्चना के बाद परिसर मेंं भ्रमण के दौरान मुख्यमंत्री की नजर जैसे ही नन्हीं यशस्विनी पर पड़ी उन्होंने उसे अपने पास बुलाया और स्नेहपूर्वक चाकलेट दिया तभी यशस्विनी ने उनसे कहा- ”मैं आपके लिए गिफ्ट लाई हूं आप आंखें बंद करिए |

उसके मासूमियत भरे आग्रह को योगी टाल नहीं सके ओर उन्होंने आंखें बंद कर लीं यशस्विनी ने तत्काल उन्हें एक खिलौने वाला बुलडोजर थमा दिया और बोली-आपको बुलडोजर पसंद है ना!” उसका उपहार देख मुख्यमंत्री मुस्कुराने लगे पहले फोटो खिंचवाई और बोले- इससे खेलो और खूब पढ़ो |

बातचीत में यशस्विनी के पिता अभय सिंह राजावत ने बताया कि वह कानपुर में कल्याणपुर के रहने वाले हैं और दर्शन-पूजन के लिए परिवार के साथ अक्सर गोरखनाथ मंदिर आते रहते हैं इसी क्रम में शुक्रवार को भी उनका आना हुआ था उनकी चार साल की पुत्री प्रताप इंटरनेशनल कालेज की नर्सरी छात्रा है |

पिता के अनुसार यशस्विनी को योगी जी से विशेष लगाव है और वह टीवी पर उन्हें देखते ही सबको बुला लेती है खास बात यह रही कि आमतौर पर खिलौनों को जल्दी तोड़ देने वाली यशस्विनी ने इस बुलडोजर खिलौने को चार महीने तक संभालकर रखा सिर्फ इस दिन के लिए जैसे ही अवसर मिला वह उसे लेकर मुख्यमंत्री तक पहुंच गई |

हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
अभी यहाँ क्लिक करके डाउनलोड करें  
स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now