*गैस सिलेंडर से लगी आग, परिवार गंभीर रूप से घायल*

Listen to this article

*गैस सिलेंडर से लगी आग, परिवार गंभीर रूप से घायल*

संवाददाता -मंजीत कुमार मिश्र

जमुनहा /श्रावस्ती – विकासखंड जमुनहा अंतर्गत ग्राम पंचायत बालापुर के मजरा अमरहवा में गैस चूल्हा जलाते समय सिलेंडर के पाइप से गैस रिसाव होने से आग लग गई आग की चपेट में आकर मूक बधिर पिता समेत बेटा व बेटी गंभीर रूप से झुलस गए प्राप्त जानकारी के अनुसार अमरहवा गांव निवासी गुलअफजा पुत्री शकील मंगलवार की रात खाना बनाने के लिए गैस चूल्हा जलाने लगी सिलेंडर से गैस रिसाव के कारण अचानक आग लग गई देखते ही देखते आग पूरे कमरे में फैल गई आग की लपटो से मूक बधिर गुलअफजा पिता शकील व भाई कल्लू गंभीर रूप से झुलस गये स्थानीय लोगों ने पास के पेट्रोल पंप से अग्निशमन यंत्र लाकर आग पर काबू पाया अग्निकांड से कमरे में रखा गृहस्थी का सारा सामान भी जलकर नष्ट हो गया और घायलों को मेडिकल कॉलेज बहराइच से ट्रामा सेंटर लखनऊ के लिए रेफर कर दिया गया है

हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
अभी यहाँ क्लिक करके डाउनलोड करें  
स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now