हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर प्रसाद वितरण का किया गया आयोजन

Listen to this article

*हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर प्रसाद वितरण का किया गया आयोजन*

संवाददाता -मंजीत कुमार मिश्र

जमुनहा /श्रावस्ती – विकासखंड जमुनहा अंतर्गत जमुनहा बाजार चौराहे पर हनुमान जयंती बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर बालाजी मिष्ठान भंडार द्वारा प्रसाद वितरण का कार्यक्रम रखा गया सबसे पहले भगवान के चित्र पर माल्यार्पण कर भोग लगाया गया इसके बाद भक्तों को प्रसाद का वितरण किया गया सभी भक्तों ने मिलकर प्रसाद का वितरण कराया सभी आने वाले जनमानस प्रेमियों, हनुमान भक्तों ने खूब प्रसाद छका हनुमान जन्मोत्सव का पर्व चैत्र मास के पूर्णिमा तिथि को मनाया जाता है सनातन धर्म में हनुमान जन्मोत्सव का बहुत बड़ा महत्व है और इस दिन हनुमान जी की पूजा – आराधना की जाती है तथा भक्तों को प्रसाद ग्रहण कराया जाता है इसी क्रम में जमुनहा चौराहे पर बालाजी मिष्ठान भंडार द्वारा प्रसाद वितरण का कार्यक्रम किया गया जिनमें भक्तों द्वारा खूब प्रसाद ग्रहण किया गया और भगवान से आशीर्वाद ग्रहण किया गया

हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
अभी यहाँ क्लिक करके डाउनलोड करें  
स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now