इटावा में किसान महापंचायत, फसल नुकसान पर 20 हजार प्रति बीघा मुआवजे की मांग

Listen to this article

इटावा में किसान महापंचायत, फसल नुकसान पर 20 हजार प्रति बीघा मुआवजे की मांग

इटावा, 7 अप्रैल 2026।
जनपद इटावा में 7 अप्रैल को भारतीय किसान यूनियन महाशक्ति की महापंचायत आयोजित की गई, जिसमें किसानों की विभिन्न समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई।

महापंचायत में किसानों ने बेमौसम बारिश से पकी हुई फसलों को हुए भारी नुकसान का मुद्दा प्रमुखता से उठाया। किसानों ने सरकार से मांग की कि प्रभावित किसानों को प्रति बीघा 20 हजार रुपये का मुआवजा दिया जाए। साथ ही चेतावनी दी गई कि यदि पूरे उत्तर प्रदेश में हुए नुकसान की भरपाई उचित तरीके से नहीं की गई, तो जल्द ही प्रत्येक जिलाधिकारी कार्यालय का घेराव किया जाएगा।

कार्यक्रम के दौरान संगठन का विस्तार भी किया गया। इस अवसर पर सैकड़ों किसानों ने संगठन की सदस्यता ग्रहण की। राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर धर्मेंद्र सिंह ने विवेक यादव को इटावा जिला अध्यक्ष के पद पर मनोनीत किया।

महापंचायत में बंटी सिंह लोधी, डॉ. आर. के. पाठक, हर्ष शर्मा, नागेंद्र प्रताप, विशेष यादव, पंडित संदीप शर्मा, कैप्टन चौधरी विक्रम सिंह, अभिषेक यादव, आदेश शर्मा सहित सैकड़ों किसान एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

(आज्ञा से: राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर धर्मेंद्र सिंह)

हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
अभी यहाँ क्लिक करके डाउनलोड करें  
स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now