भुसावर में भाजपा का 47वां स्थापना दिवस उत्साह के साथ मनाया गया

Listen to this article

भुसावर में भारतीय जनता पार्टी का 47वां स्थापना दिवस विभिन्न कार्यक्रमों के साथ धूमधाम से मनाया गया। भाजपा शहर मंडल अध्यक्ष धीरज पाण्डेय ने बताया कि यह कार्यक्रम शहर मंडल कार्यालय पर आयोजित किया गया।

इस दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में तथा राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया गया। कार्यक्रम में पार्टी कार्यालय पर ध्वजारोहण भी किया गया।

मौके पर कार्यकर्ताओं ने पार्टी के सिद्धांतों पर चलने का संकल्प लिया। धीरज पाण्डेय ने कहा कि भाजपा का स्थापना दिवस राष्ट्रसेवा, सुशासन और अंत्योदय के प्रति हमारी प्रतिबद्धता को और मजबूत करने का प्रतीक है।

कार्यक्रम में आदित्य उपमन, कुलदीप शर्मा, गौरव सैनी, भानु लबानिया, पुष्पेंद्र मीना, निक्की पांडे, प्रेम हरिजन सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
अभी यहाँ क्लिक करके डाउनलोड करें  
स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now