श्रावस्ती l थाना इकौना क्षेत्र में एक गंभीर आपराधिक मामला सामने आया है, जिसमें शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने और घटना का वीडियो बनाकर वायरल करने का आरोप है। पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया है। प्रभारी निरीक्षक थाना इकौना परमानन्द तिवारी के नेतृत्व में दिनांक 04.04.2026 को थाना स्थानीय पर पंजीकृत मुकदमा अपराध संख्या 68/2026, धारा 69 बीएनएस एवं 67(A) आईटी एक्ट के तहत नामित अभियुक्त श्याम जी शुक्ला पुत्र मनीराम शुक्ला, निवासी ग्राम रामपुर बनकट (टण्डवा महन्थ), थाना इकौना को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए आरोपी को माननीय न्यायालय भिनगा रवाना कर दिया,पीड़िता, निवासी ग्राम महजिदिया (भालुहिया दसौधी), थाना इकौना ने दिनांक 04.04.2026 को तहरीर देकर बताया कि आरोपी श्याम जी शुक्ला ने उससे विवाह करने का झांसा दिया। इसी बहाने 02 अप्रैल 2026 को सुबह करीब 11:30 बजे उसे सीताद्वार बुलाया और अपनी मोटरसाइकिल से जानकी नगर खुर्द (थाना गिलौला क्षेत्र) ले गया।आरोप है कि वहां एक अर्द्धनिर्मित मकान में आरोपी ने पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया। इसी दौरान ग्राम जानकी नगर के नितिश सिंह और उसके 6 अन्य साथियों ने मौके पर पहुंचकर घटना का वीडियो बना लिया और उसे वायरल कर दिया।इस मामले में थाना इकौना पर मुकदमा संख्या 68/2026 के तहत श्याम जी शुक्ला, नितिश सिंह एवं उसके 6 अज्ञात साथियों के खिलाफ संबंधितकार्यवाही धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।
पुलिस के अनुसार मामले की गंभीरता को देखते हुए त्वरित कार्यवाही की गई है और मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया गया है। शेष आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम लगातार दबिश दे रही है। पुलिस ने आमजन से अपील की है कि इस तरह की घटनाओं से संबंधित कोई भी जानकारी तुरंत नजदीकी थाना या पुलिस कंट्रोल रूम को दें।












