खेत में शीशम के पेड़ से लटकता मिला युवक का शव, इलाके में सनसनी

Listen to this article

श्रावस्ती | थाना इकौना क्षेत्र में सोमवार को एक युवक द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या किए जाने की घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम महजीदिया के पास खेत में एक व्यक्ति का शव शीशम के पेड़ से रस्सी के सहारे लटका हुआ पाया गया।सूचना मिलते ही थाना इकौना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। जांच के दौरान मृतक की पहचान धर्मेंद्र तिवारी पुत्र राजेश तिवारी निवासी ग्राम परसिया पंडित, थाना पयागपुर, जनपद बहराइच के रूप में हुई।
घटना की गंभीरता को देखते हुए क्षेत्राधिकारी इकौना आलोक कुमार सिंह ने भी मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया। फॉरेंसिक टीम द्वारा घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र किए गए। पुलिस ने आवश्यक कार्यवाही करते हुए शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस के अनुसार प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, हालांकि सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। फिलहाल मौके पर शांति व्यवस्था कायम है। क्षेत्राधिकारी इकौना आलोक कुमार सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और सभी आवश्यक विधिक कार्रवाई की गई है। मामले की गहन जांच जारी है।

हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
अभी यहाँ क्लिक करके डाउनलोड करें  
स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now