ढाई दर्जन प्रतिभाओं का किया सम्मान भा.वि.प. का परिवार मिलन समारोह

Listen to this article

*भारत विकास परिषद, शाखा भुसावर*
*दिनांकः 12.04.2025*

*प्रेस – नोट*

*ढाई दर्जन प्रतिभाओं का किया सम्मान*
*भा.वि.प. का परिवार मिलन समारोह*

*भुसावर-* भारत विकास परिषद की स्थानीय शाखा की ओर से कल देर सांय कस्बे के दीवली रोड स्थित कलावती वाटिका में इस सत्र के प्रतिभावान विद्यार्थीओ का सम्मान व शाखा परिवार मिलन समारोह का आयोजन अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ओमप्रकाश मीणा के मुख्य आतिथ्य एवं समाज सेवी विजय गुप्ता के विशिष्ट आतिथ्य तथा शाखा अध्यक्ष नीरज शर्मा की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। समारोह में करीब ढाई दर्जन प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया।
शाखा सचिव राजेन्द्र गर्ग व कोषाध्यक्ष राजेश गोयल ने जानकारी देते हुए बताया कि शाखा की ओर से इस सत्र के प्रतिभावान विद्यार्थीओं का सम्मान समारोह एवं परिवार मिलन समारोह का आयोजन अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ओमप्रकाश मीणा के मुख्य आतिथ्य व समाजसेवी विजय गुप्ता के विशिष्ट आतिथ्य तथा प्रांतीय प्रकल्प प्रभारी अंशु मित्तल व देवकीनंदन सोनी एवं शाखा संरक्षक शेरसिंह सैनी के मार्गदर्शन में किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता शाखा अध्यक्ष नीरज शर्मा ने की। कार्यक्रम का शुभारम्भ अतिथियों एवं दायित्वाधारियों द्वारा भारत माता व स्वामी विवेकानंद की तस्वीर पर दीप प्रज्जवन व माल्यार्पण एवं वंदेमातरम गान के साथ किया गया। इस अवसर पर वक्ताओं ने अपने अपने विचार व्यक्त करते हुए बताया कि भारत विकास परिषद की शाखायें पूरे देश में सम्पर्क, सहयोग, संस्कार, सेवा व समर्पण का भाव लेकर स्वस्थ, स्वच्छ, समर्थ संस्कारित भारत बनाने की दिशा में निरंतर कार्य कर रही हैं और पूर्व सचिव डा. विजय पहाडिया ने स्थानीय शाखा द्वारा कस्बे में किए जा रहे जनहित कार्यो पर प्रकाश डाला।
शाखा सदस्य हेमन्त पाण्डेय व उमेश सिंघल ने बताया कि कार्यक्रम में कस्बे के माध्यमिक व उच्च माध्यमिक परीक्षा में उत्कृष्ट अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थी शौर्य दत्तात्रेय, मेघश्याम, कृतिका, बालकृष्ण सैनी, अपेक्षित दिव्य पाण्डेय, अमित, रितिका गुर्जर, देवेश, गुंजन गोयल, भावना मीणा, कन्हैया, सार्थक, गिरीश गर्ग, मीनाक्षी, मीनू, तृप्ति सोनी, कृष्ण शर्मा, भानू प्रताप, दीपिका पाण्डेय, दीवान सैनी, पार्थ गोयल, इतिका अग्रवाल, सुहानी सिंह, साधना सोनी, शिखा, आर्यन कोली, शौर्य सिंह, आदि को दुपटटा पहनाकर एवं शील्ड व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। विद्यार्थीओं को कस्बे की सेठो की हवेली निवासी सेठ मनोहरलाल निरंजनलाल गुप्ता की स्मृति में स्कूल बैग व डॉक्यूमेंट फाइल भी वितरित की गई। इस अवसर पर अतिथियों का दुपटटा पहनाकर व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मान किया गया। शाखा अध्यक्ष शर्मा ने सभी का आभार व्यक्त किया एवं कार्यक्रम का संचालन शाखा संरक्षक मनीष मित्तल ने किया। समापन राष्ट्र गान के साथ किया गया। इस मौंके पर भगवान सिंह सैनी, ताराचंद गोयल, बृजेश जिन्दल, पवन अग्रवाल, धीरज पाण्डेय, दिलीप सिंघल, कृष्ण कुमार, चन्द्रप्रकाश आर्य, विजय अग्रवाल, नवीन मित्तल, अशोक शर्मा, मनीष मलिक, नीरज शर्मा, वेदप्रकाश, अमित सिंघल, विद्या गर्ग, लवकेश सैनी, किशोरी खत्री, रोहित सिंघल, श्याम मित्तल, राजवीर, अरविन्द बंसल, कृष्ण मित्तल, निक्कू सोनी, प्रकाश जैमन, अनिता सिंघल, पूनम अग्रवाल, वीना गोयल, राजकुमारी, जीतू, डा. राज श्री, नीलम, प्रीति, स्मिता, श्रद्धा एवं विद्यार्थीओं के अभिभावक, आदि मौजूद रहे।
निवेदक –
भारत विकास परिषद,
शाखा भुसावर 🙏

हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
अभी यहाँ क्लिक करके डाउनलोड करें  
स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now